महाराष्ट्र: पटाखे फैक्ट्री में लगी भीषण आग, तीन की मौत, चार घायल
महाराष्ट्र में नए साल पर आज कई जगह आग लगने की खबर सामने आई है। इस बीच सोलापुर के शिराले गांव में भीषण आग लग गई। पटाखा निर्माण इकाई में नए साल के दिन आग लग गई।

महाराष्ट्र में नए साल पर आज कई जगह आग लगने की खबर सामने आई है। इस बीच सोलापुर के शिराले गांव में भीषण आग लग गई। पटाखा निर्माण इकाई में नए साल के दिन आग लग गई। जिससे तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए।
वहीं, इससे पहले महाराष्ट्र के नासिक जिले में रविवार को एक कारखाने में भीषण आग लग गई थी। आग लगने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी। इलाके के लोगों ने बताया कि यहां जोरदार धमाका सुनाई दिया था। फैक्ट्री की साइट से धुएं का एक बड़ा गुबार उठता देखा गया।
बताया जा रहा है कि नासिक में इगतपुरी तहसील के मुंडेगांव गांव में एक पॉली फिल्म फैक्ट्री में सुबह करीब 11 बजे आग लग गई। मौक पर दमकल की गाड़ियों को भेजा गया था। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवारनासिक ने कहा कि जिंदल कंपनी की एक पॉली फिल्म फैक्ट्री के रिएक्टर प्लांट में विस्फोट हो गया। इस घटना में 2 व्यक्ति की मौत हो गई और 17 से अधिक लोग घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बचाव अभियान अभी भी जारी है। डॉ. भारती प्रवीण पवार ने कहा कि यहां स्थानीय प्रशासन के अधिकारी और जिले के पालक मंत्री मौजूद हैं। महाराष्ट्र के सीएम और डिप्टी सीएम स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। पॉली फिल्म फैक्ट्री में आग बुझाने के लिए टीमें तैनात हैं।
यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र: कारखाने में जोरदार धमाके के साथ लगी भीषण आग, एक की मौत, 14 से अधिक घायल, कई गाड़ियां मौके पर












Click it and Unblock the Notifications