महाराष्ट्र: कारखाने में जोरदार धमाके के साथ लगी भीषण आग, एक की मौत, 14 से अधिक घायल, कई गाड़ियां मौके पर
नासिक में इगतपुरी तहसील के मुंडेगांव गांव में एक पॉली फिल्म फैक्ट्री में सुबह करीब 11 बजे आग लग गई। मौक पर दमकल की गाड़ियों को भेजा गया है।

महाराष्ट्र के नासिक जिले में रविवार को एक कारखाने में भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इलाके के लोगों ने बताया कि यहां जोरदार धमाका सुनाई दिया। फैक्ट्री की साइट से धुएं का एक बड़ा गुबार उठता देखा गया।
Recommended Video

बताया जा रहा है कि नासिक में इगतपुरी तहसील के मुंडेगांव गांव में एक पॉली फिल्म फैक्ट्री में सुबह करीब 11 बजे आग लग गई। मौक पर दमकल की गाड़ियों को भेजा गया है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। रिपोर्टों में दावा किया गया है कि कुछ श्रमिक अभी भी कारखाने के अंदर फंसे हो सकते हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवारनासिक ने कहा कि जिंदल कंपनी की एक पॉली फिल्म फैक्ट्री के रिएक्टर प्लांट में विस्फोट हो गया। इस घटना में 2 व्यक्ति की मौत हो गई और 17 से अधिक लोग घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बचाव अभियान अभी भी जारी है। डॉ. भारती प्रवीण पवार ने कहा कि यहां स्थानीय प्रशासन के अधिकारी और जिले के पालक मंत्री मौजूद हैं। महाराष्ट्र के सीएम और डिप्टी सीएम स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। पॉली फिल्म फैक्ट्री में आग बुझाने के लिए टीमें तैनात हैं।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने नासिक फैक्ट्री विस्फोट में घायलों से मिले। उन्होंने कहा कि घायलों के इलाज का खर्च सरकार वहन करेगी। प्रत्येक मृतक के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। साथ ही मामले की जांच कराई जाएगी।
यह भी पढ़ें- नासिक में बकायेदारों के घरों के बाहर ढोल बजाना बंद करें, AAP कार्यकर्ताओं ने दी चेतावनी












Click it and Unblock the Notifications