देवेंद्र फडणवीस के 22 वर्षीय भतीजे को लगी कोरोना वैक्‍सीन, घिरे पूर्व सीएम तो पत्‍नी अमृता बोलीं- Plz कार्रवाई

देवेंद्र फणडवीस के 22 वर्षीय भतीजे को लगी कोरोना वैक्‍सीन, घिरे पूर्व सीएम तो पत्‍नी अमृता बोलीं- PLZ कार्रवाई

मुंबई, अप्रैल 20: महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस के 22 वर्षीय भतीजे तन्मय ने कोरोना वैक्‍सीन लगवाई जिसके बाद फडणवीस विपक्ष के जबदस्‍त निशाने पर है कांग्रेस ने आरोप लगाया कि फडणवीस ने अपने 22 वर्षी भतीजे को कोरोना वैक्‍सीन लगवाकर केंद्र सरकार के मानदंडों का उलंघन किया। वहीं इस पर प्रतिक्रिया महाराष्‍ट्र के पूर्व सीएम फडणवीस और उनकी पत्‍नी अमृता फडणवीस ने प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त की है। केंद्र सरकार ने यह शर्त रखी है कि वर्तमान में केवल 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को ही टीका लगाया जा सकता है। फिर फडणवीस के भतीजे (जो केवल 22 वर्ष के हैं) को टीका कैसे लग सकता है।कांग्रेस ने तंज कसा- भाजपा नेताओं और परिवारों का जीवन महत्वपूर्ण है।

pic

कांग्रेस ने पूर्व सीएम के भतीजे को गिरफ्तार करने की उठाई मांग

बता दें युवा कांग्रेस नेता श्रीवत्स ने ट्विटर पर इस बात को लेकर फडणवीस और केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कई टृीट किए। नेता ने फडणवीस और उनके भतीजे को इसको लेकर जमकर हमला बोला। फडणवीस के भतीजे जो अभिनेता हैं उनके वैक्‍सीन लेने पर कांग्रेस नेता ने लिखा "प्रिय @ देव_फडणनवीस, क्या आपका भतीजा तन्मय फड़नवीस 45+ साल का है? यदि नहीं, तो वह वैक्सीन लेने के लिए कैसे योग्य है? रेमेडीसविर की तरह, क्या आप वैक्सीन फहरा रहे हैं और इसे अपने परिवार के सदस्यों को दे रहे हैं? लोग मर रहे हैं। वैक्सीन है कमी श्रीवत्स ने कहा कि तन्मय फडणनवीस ने "अपराध किया है" और "तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए"। उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से उन्हें गिरफ्तार करके एक उदाहरण स्थापित करने का अनुरोध किया।

फणडवीस ने बताया दूर का भतीजा
हालांकि महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री फडणवीस ने स्वीकार किया कि तन्मय उनके "दूर के रिश्तेदार" थे, हालांकि, उन्होंने दावा किया कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि 22 वर्षीय युवक वैक्‍सीन पाने में कैसे कामयाब रहे। उन्‍होंने कहा "तन्मय फडणवीस मेरे दूर के रिश्तेदार हैं। मुझे नहीं पता कि उन्हें किस मापदंड के तहत उनको वैक्‍सीन की पहली खुराक मिली। अगर इसे दिशा-निर्देशों के अनुसार लिया गया है, तो कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए। लेकिन अगर यह दिशानिर्देशों का उल्लंघन है, तो यह पूरी तरह से गलत है। देवेंद्र फडणवीस ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "मेरी पत्नी और बेटी को वैक्‍सीन नहीं दी गई है क्योंकि वे इसके लिए योग्य नहीं हैं। मैं इस बात पर अडिग हूं कि हर किसी को नियमों का पालन करना चाहिए।"

अमृता फडणवीस बोली प्‍लीज कार्रवाइ करें, कोई कानून से ऊपर नहीं
देवेंद्र फडणवीस की पत्‍नी अमृता फडणवीस ने पति के 22 वर्षीय भतीजे को कोविड वैक्‍सीन लगने पर प्रतिक्रिया दी। अमृता फड़नवीस ने तन्मय के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। "किसी भी सेवा के लिए प्राथमिकता डेकोरम या प्रचलित नीति के आधार पर होनी चाहिए। कोई भी नियम और कानून से ऊपर नहीं है। हम हमेशा न्याय और कानून के लिए लिए खड़े होते हैं! हम इस मुद्दे पर आपके साथ हैं, pls कार्रवाई करें।

https://www.filmibeat.com/photos/wamiqa-gabbi-55776.htmlवामिका गब्बी की इन तस्वीरों ने इंटरनेट पर लगाई आग
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+