महाराष्ट्र: नवोदय स्कूल में कोरोना विस्फोट, 19 छात्र पाए गए कोविड-19 से संक्रमित
अहमदनगर, 25 दिसंबर: महाराष्ट्र के अहमदनगर के एक स्कूल में 19 बच्चे कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। जिला अधिकारी ने बताया कि जिले के परनेर तहसील के तकली ढोकेश्वर गांव में स्थित आवासीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय नेटवर्क का हिस्सा है जो केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत आता है। स्कूल में पांचवीं से 12वीं कक्षा के 450 विद्यार्थी हैं। विद्यालय में पढ़ने वाले 450 छात्रों के नमूने परीक्षण के लिए भेजे गए थे। जिनमें से 19 पॉजिटिव आए हैं। जिला कलेक्टर राजेंद्र भोसले ने कहा कि सभी 450 नमूनों का विश्लेषण अभी भी चल रहा है।
Recommended Video

जो छात्र कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। उन्हें आइसोलेशन में रखा गया है और वर्तमान में उन्हें पारनेर के ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। कलेक्टर ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीम छात्रों के सभी करीबी और दूर के संपर्कों का भी पता लगा रही है, वर्तमान में सभी संपर्कों का 100 प्रतिशत आरटी-पीसीआर परीक्षण चल रहा है। महाराष्ट्र के स्कूल में पॉजिटिव मामले ऐसे समय में आए हैं, जब देश ओमिक्रॉन संस्करण के प्रसार को रोकने की कोशिश कर रहा है।
अकेले दिसंबर में, देश भर के कई स्कूल कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं। विशेष रूप से जवाहर नवोदय विद्यालय नेटवर्क के संस्थान। अभी पिछले हफ्ते, जवाहर नवोदय विद्यालय की बंगाल शाखा में 29 छात्र कोरोना से संक्रमित पाए गए थे, जबकि कुछ दिन पहले, महाराष्ट्र के नवी मुंबई के एक स्कूल में 18 छात्र कोरोना से संक्रमित मिले थे। इससे पहले कर्नाटक के जवाहर नवोदय स्कूल में 10 छात्र कोरोना से संक्रमित मिले थे।
महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और कर्नाटक में हाल ही में ऐसे मामले सामने आए हैं, जब एक ही स्कूल के कई छात्र कोरोना से संक्रमित हुए हैं। इसी महीने पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के एक नवोदय स्कूल में 29 छात्र कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। वहीं चिकमंगलूर के नवोदय आवासीय विद्यालय में 103 छात्र संक्रमित पाए गए थे। इससे पहले हिमाचल के एक स्कूल में कई बच्चे कोरोना संक्रमित मिले थे।












Click it and Unblock the Notifications