Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

महाराष्ट्र: अहमदनगर जिला अस्पताल में आग से 11 की मौत, राज्य सरकार का 5 लाख मुआवजे का ऐलान

मुंबई, 6 नवंबर: महाराष्ट्र के अहमदनगर के जिला अस्पताल में आग लगने से 11 लोगों की मौत हो गई है और कई जख्मी हैं। मरने वाले सभी मरीज बताए गए हैं, जो आईसीयू में भर्ती थे। आग में कुछ लोगों के जख्मी होने की भी खबर है। जानकारी के मुताबिक मरने वाले लोग कोरोना वायरस से संक्रमित थे, जिनका आईसीयू में इलाज चल रहा था। आग लगने की घटना पर महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने दुख जताया है और मृतकों के परिजनों के प्रति सांत्वना जाहिर की है। उन्होंने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

maharashtra

Recommended Video

    Maharashtra: Ahmednagar District Hospital के ICU में भीषण आग, 10 मरीजों की मौत | वनइंडिया हिंदी

    अहमदनगर के जिला कलेक्टर राजेंद्र भोसले ने कहा कि बताया है कि अस्पताल के आईसीयू में ये आग लगी है। जिला कलेक्टर ने 11 मौतों की पुष्टि की है। आग की सूचना पर दमकल विभाग मौके पर पहुंचा और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राजेंद्र भोसले ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के कारण ये आग लगी। वार्ड में कुल 17 मरीज थे। 11 मरीजों की मौत हुई है और 5 मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया है।

    5 लाख मुआवजे का ऐलान

    अहमदनगर जिला अस्पताल में आग की घटना पर दुख का इजहार करते हुए महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने प्रत्येक मृतक के परिजन को पांच-पांच लाख रुपे की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है। साथही डीसी को घटना की जांच करने और एक सप्ताह के समय में रिपोर्ट देने का आदेश दिया गया है।

    जानकारी के मुताबिक, अस्पताल के ग्राउंड फ्लोर पर यह आग लगी है। जिसके बाद स्थानीय प्रशासन और दमकल विभाग मौके पर पहुंच हालात को काबू किया। अस्पताल में आग की खबर के बाद अहमदनगर के संरक्षक मंत्री हसन मुश्रीफ भी मौके पर पहुंचे। मुश्रीफ ने कहा है कि दुर्घटना कैसे हुई, इसकी जांच कराई जाएगी और लिए जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई होगी। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक ने कहा है कि ये बहुत गंभीर घटना है। हम जांच करेंगे कि अस्पताल का 'फायर ऑडिट' किया गया था कि नहीं. जो दोषी होंगे उनके ख़िलाफ़ कार्रवाई होगी।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+