'महा'सियासत : ठाकरे के तख्त पर 'तलवार' लटकी, कंगना का जिक्र, Maharashtra टॉप सोशल मीडिया ट्रेंड्स में शामिल

महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट (maharashtra political crisis) के बीच सोशल मीडिया यूजर्स भी सक्रिय हैं। कंगना की पुरानी वीडियो के अलावा भाजपा का विरोध करने वालों के वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। पढ़िए रिपोर्ट

नई दिल्ली, 23 मई : महाराष्ट्र की राजनीतिक संकट (maharashtra politics) को लेकर मीडिया में सुर्खियां बनी हुई हैं। नेटिजन्स सोशल मीडिया पर पुरानी वीडियो क्लिप्स शेयर कर रहे हैं। अभिनेत्री कंगना रनौत की पुरानी वीडियो वायरल हो रही है। उन्होंने कहा कि नारी के अपमान करने वाले लोगों का विनाश निश्चित होता है। इसके अलावा जसपाल भट्टी की 40 साल पुरानी वीडियो भी वायरल हो रही है। भाजपा प्रवक्ता का ट्वीट भी वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने शिवसेना विधायकों का समर्थन एकनाथ शिंदे के साथ होने का दावा कर दो लेटर ट्वीट किए हैं। सुप्रीम कोर्ट की ओर नजरें होने की बात भी कही जा रही है। देखिए महाराष्ट्र के राजनीतिक घटनाक्रम पर सोशल मीडिया के कुछ रोचक रिएक्शन्स

कंगना रनौत की पुरानी वीडियो वायरल

ट्विटर यूजर शीबा चौधरी (@SheebaChoudhry) ने कंगना की वीडियो ट्वीट की। इसमें एक कार्यक्रम के दौरान कंगना ने कहा था, जो भी नारी का अपमान करता है उसका पतन निर्धारित है।... उन्होंने कहा था कि एक नारी के रूप में मेरा अपमान किया गया। मेरा विश्वास है कि जब भी किसी नारी का अपमान होता है, आपका विनाश निश्चित है। कंगना ने रामायण और महाभारत का संदर्भ भी दिया था। बता दें कि बृह्नमुंबई महानगरपालिका (BMC) की ओर से कंगना की इमारत का एक हिस्सा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान तोड़ा गया था। इस घटना के बाद उद्धव ठाकरे सरकार और कंगना रनौत के बीच टकराव देखा गया था।

विधायकों की खरीद-फरोख्त पर कटाक्ष !

विधायकों की खरीद-फरोख्त पर कटाक्ष करती एक वीडियो सोशल मीडिया हैंडल @bollywooddirect से ट्वीट की गई। इसे रीट्वीट कर @mehranzaidi नाम के ट्विवटर हैंडल पर मेहरान नाम के यूजर ने लिखा कि आज जसपाल भट्टी को याद करने का अच्छा दिन है। एक दूसरे यूजर लिखा महाराष्ट्र में आज जो कुछ भी हो रहा है, हास्य कलाकार जसपाल भट्टी ने 80 के दशक में ही इसका संकेत दे दिया था। बता दें कि वीडियो में विधायकों का समर्थन जुटाने को लेकर कुछ नेता जसपाल भट्टी के किरदार से करोड़ों रुपये के लेन-देन की बात करते देखे जा सकते हैं।

जसपाल भट्टी की 40 साल पुरानी वीडियो

ट्विटर यूजर कंवल सिंह- @KanwalSinghJK ने भी जसपाल भट्टी की विडियो ट्वीट कर लिखा, आम आदमी के मुद्दों पर व्यंग्य के लिए जसपाल भट्टी मशहूर रहे, लेकिन हम ये नहीं जानते थे कि 90 के दशक में महाराष्ट्र की स्थिति की जो भविष्यवाणी की गई थी, 2022 में भी वही स्क्रिप्ट सामने आ रही है।

शिंदे से पिछड़े ठाकरे !

स्प्रिंट रनिंग की 17 सेकेंड की वीडियो ट्वीट कर ट्विटर यूजर अमित कुमार @AMIT_GUJJU ने उद्धव ठाकरे के पिछड़ने पर तंज कसा। दो धावकों के चेहरों पर उद्धव और एकनाथ शिंदे के चेहरे लगाकर पोस्ट की गई इस वीडियो में फिनिशिंग लाइन पर पहुंचने से पहले ठाकरे का किरदार एकनाथ शिंदे को पीछे से मुक्का मारता दिखता है। इस वीडियो को 10 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं।

कमलनाथ ने गिराई सरकार !

ट्विटर हैंडल- @MamaKaBhaukaal (मामा का भौकाल) पर वीडियो की मॉर्फिंग कर उद्धव ठाकरे की सरकार गिरने पर तंज कसा गया। कमलनाथ के महाराष्ट्र दौरे के हवाले से इस वीडियो में लिखा गया, 'ऐसे उद्धव की सरकार गिरा आये कमल भैया'। वीडियो में दिख रहे दो किरदार साइकिल की सवारी कर रहे हैं। एक के चेहरे पर कमलनाथ, जबकि दूसरे पर सीएम उद्धव ठाकरे का चेहरा लगाया गया है। पांच सेकेंड की इस वीडियो में उद्धव का कैरेक्टर साइकिल से गिर जाता है।

महाराष्ट्र गए कमलनाथ पर 'मामा' का कटाक्ष

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की वीडियो भी वायरल हो रही है। एक जनसभा के दौरान सीएम शिवराज मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ के महाराष्ट्र दौरे पर तंज कस रहे हैं। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि जो अपनी सरकार नहीं बचा सके, वे महाराष्ट्र में सरकार बचाने गए हैं। बता दें कि कमलनाथ के नेतृत्व वाली सरकार के अल्पमत में आने के बाद शिवराज ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। बता दें कि CM शिवराज मामा के नाम से भी लोकप्रिय हैं।

विधायकों को बंगाल भेजिए, अच्छा स्वागत करेंगे

महाराष्ट्र की हलचल पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि हम उद्धव ठाकरे और सभी के लिए न्याय चाहते हैं। आज (बीजेपी) आप सत्ता में हैं और पैसे, बाहुबल, माफिया ताकत का इस्तेमाल कर रही है, लेकिन एक दिन इन्हें जाना ही होगा। कोई आपकी पार्टी भी तोड़ सकता है। यह गलत है और मैं इसका समर्थन नहीं करती। उन्होंने कहा, बागी विधायकों को बंगाल भेजिए, यहां अच्छा स्वागत करेंगे।

एकनाथ शिंदे शिवसेना विधायकों के नेता !

रिएक्शन्स की इसी कड़ी में भाजपा की मुंबई इकाई के प्रवक्ता ने दावा किया कि 34 शिवसेना विधायक एकनाथ शिंदे के साथ हैं। उन्होंने विधायकों के साइन वाले दो पत्र भी ट्वीट किए। ट्विटर हैंडल- @SureshNakhua से किए गए ट्वीट में दावा किया गया है कि 34 शिवसेना विधायकों ने एकनाथ शिंदे को विधायक दल का नेता चुना है।

केंद्रीय मंत्री बोले- फडणवीस CM बनेंगे, कांग्रेस आक्रामक

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस सीएम बनने वाले हैं। कांग्रेस सांसग गौरव गोगोई ने कहा कि असम में बाढ़ की विभीषिका के बीच रेस्क्यू की चिंता न कर भाजपा महाराष्ट्र में सरकार अस्थिर करने के प्रयास कर रही है। यूथ कांग्रेस के ट्विटर हैंडल पर भी असम के बाढ़ की तस्वीर ट्वीट कर भाजपा पर राजनीति में लिप्त रहने के आरोप लगाए गए।

टीआरएस नेता का भाजपा पर आरोप

टीआरएस नेता ने भाजपा पर सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाया। तेलंगाना स्टेट मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (TSMDC) के प्रमुख कृष्णन के ने कहा कि नरेंद्र मोदी और भाजपा कई राज्यों में ताकत का गलत इस्तेमाल कर लोकतांत्रिक ढांचे को डिस्टर्ब कर रही है। उन्होंने कहा कि देश की जनता सबकुछ देख रही है। उन्होंने कहा कि पहले कर्नाटक, फिर मध्य प्रदेश और अब बहुप्रतीक्षित महाराष्ट्र में वैसा ही हो रहा है।

सुप्रीम कोर्ट पर नजरें !

महाराष्ट्र में सियासी हलचल के बीच महाराष्ट्र का नाम लिए बिना वरिष्ठ माकपा नेता सीताराम येचुरी ने ट्वीट कर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई का जिक्र किया। उन्होंने लिखा, 'समय आ गया है कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय इलेक्टोरल बॉन्ड पर लंबे समय से लंबित मामलों की सुनवाई करे।' उन्होंने कहा कि बीजेपी चुनाव हारने की कला में महारत हासिल कर रही है, लेकिन सरकार बना रही है। येचुरी ने गोवा, कर्नाटक, मध्य प्रदेश का जिक्र कर अंत में महाराष्ट्र का संकेत देते हुए लिखा 'और......'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+