3600 करोड़ में तैयार होगा शिवाजी मेमोरियल, ऊंचाई बढ़ाने की मिली इजाजत

नई दिल्लीः महाराष्ट्र सरकार मराठा योद्धा शिवाजी की याद में शिवाजी मेमोरियल की प्रतिमा बनाना चाहती थी, लेकिन ऊंचाई को लेकर सरकार को पर्यावरण संबंधी कारणों की वजह से इसकी इजाजत नहीं मिल रही थी। सरकार प्रतिमा की ऊंचाई 192 मीटर से बढ़ाकर 210 मीटर करना चाहती थी। अब राज्य सरकार को महाराष्ट्र तटीय क्षेत्र प्रबंधन प्राधिकरण (एमसीजेएमए) से मंजूरी मिल गई है।

Maharashtra government gets nod to build tallest Shivaji statue

कुछ समय पहले महाराष्ट्र तटीय क्षेत्र प्रबंधन प्राधिकरण (एमसीजेएमए) से मंजूरी नहीं मिली तो राज्य सरकार ने केंद्र सरकार से प्रतिमा के लिए अनुमति मांगी थी, पर्यावरण पर इसका क्या-कुछ असर पड़ेगा। इसके जांच के बाद केंद्र सरकार ने सोमवार को राज्य सरकार को इसकी मंजूरी दे दी गई।

इस प्रतिमा की ऊंचाई दुनिया में सबसे ऊंची होने का दावा किया जा रहा है। चीन में साल 2008 में बनी बुद्ध प्रतिमा पहाड़ों पर बनी हुई है, इस प्रतिमा की मूल ऊंचाई 153 मीटर है, लेकिन इस फिर से बनाया गया, जिसके बाद इसकी ऊंचाई 210 मीटर हो गई।

शिवाजी मेमोरियल कमेटी के चेयरमैन विनायक मेटे का कहना था कि वो चाहते हैं कि शिवाजी महाराज की मूर्ति दुनिया में सबसे ऊंची होनी चाहिए। चेयरमैन का कहना था कि शिवाजी की प्रतिमा से आने वाली पीढ़ी को भी प्रेरणा मिलेगी।

मूर्ति बनाने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने 3600 करोड़ का बजट रखा है। पहले चरण में करीब 2500 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+