Mohini Ekadashi 2026: मोहिनी एकादशी आज, क्या है पूजा मुहूर्त और विधि?

Mohini Ekadashi 2026: वैसाख मास की शुक्लपक्ष की एकादशी को मोहिनी एकादशी कहा जाता है। यह व्रत विशेष रूप से भगवान विष्णु को समर्पित होता है और इसे करने से पापों का नाश तथा मोक्ष की प्राप्ति होती है। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु की पूजा सच्चे मन से करने पर इंसान के सारे दुखों का अंत होता है। अगर इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने के साथ-साथ मां लक्ष्मी की भी पूजा की जाए तो इंसान को धन-वैभव को दोगुन प्राप्ति होती है।

काशी के पंडित दयानंद शास्त्री के मुताबिक वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 26 अप्रैल, रविवार की शाम 06: 07 PM से शुरू हो गई थी और ये आज शाम को 06;16 PM पर खत्म होगी।उदयातिथि मान्य होने के कारण एकादशी का व्रत आज रखा जा रहा है।

Mohini Ekadashi 2026

मोहिनी एकादशी 2026 शुभ मुहूर्त

  • सुबह 09:12 AM से 10:49 AM
  • दोपहर 11:58 AM 12:50 PM
  • 05:12 PM से 06:48 PM

मोहिनी एकादशी का महत्व

मोहिनी एकादशी का व्रत रखने से व्यक्ति के जीवन के सभी दुख-दर्द दूर होते हैं। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु ने मोहिनी रूप धारण कर देवताओं को अमृत पिलाया था। यह व्रत पापों से मुक्ति दिलाता है, यही नहीं इस व्रत से मानसिक शांति और सुख-समृद्धि मिलती है और इंसान को मोक्ष की प्राप्ति होती है और यह व्रत धन, वैभव और सौभाग्य बढ़ाता है।

मोहिनी एकादशी की पूजा विधि

मोहिनी एकादशी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और व्रत का संकल्प लें। इसके बाद विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा करें। घर के मंदिर को साफ करें और भगवान विष्णु की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें
गंगाजल छिड़ककर शुद्धिकरण करें, भगवान को पीले वस्त्र, फूल और तुलसी दल अर्पित करें और दीपक जलाकर धूप-दीप से आरती करें। इसके बाद विष्णु सहस्त्रनाम या "ॐ नमो भगवते वासुदेवाय" मंत्र का जाप करें, पूरे दिन व्रत रखें (फलाहार या निर्जला व्रत) औरअगले दिन द्वादशी को विधिपूर्वक व्रत का पारण करें।

मोहिनी एकादशी पर क्या करें और क्या ना करें?

इस दिन सात्विक भोजन ही करें, लहसुन-प्याज और तामसिक भोजन से दूर रहें, चावल भी ना खाएं, क्रोध, झूठ और बुरे विचारों से बचें और झगड़ों से बचें।

DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+