महाराष्ट्र: लातूर-नांदेड़ रोड पर भीषण हादसा, 7 की मौत, 13 घायल
लातूर: महाराष्ट्र के लातूर-नांदेड़ रोड पर मंगलवार की सुबह एक भीषण रोड हादसा हुआ। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई और 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद रोड पर कुछ देर तक जाम लगा रहा है।

घायल लोगों की स्थानीय लोगों ने काफी मदद की। घटना के तुरंत के बाद घायलों को पास की ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसा कितना गंभीर है इस बात का अंदाजा ट्रक की हालत को देखकर लगाया जा सकता है। घटना के बाद मौके पर पुलिस ने स्थिति को संभाला।
एक्सीडेंट के बाद ट्रक का पहिया निकल गया। ट्रक की टक्कर एक सफेद रंग की कार से हुई। दोनों की टक्कर के बाद कार गाई में जा गिरी।
यह भी पढ़ें- दिल्ली: पुलिस ने जलती चिता से उतारा महिला का शव, हत्या के शक में पति गिरफ्तार












Click it and Unblock the Notifications