Maharajganj: पहले जानबूझकर ज़िले की बिजली कर दी गुल, फिर लेकर शराब लगा नाचने, वीडियो हुआ वायरल

बिजली की आपूर्ति को सुचारू रूप से चालू करने में जिला प्रशासन ने कोई कसर नहीं छोड़ी। महराजगंज और गोरखपुर से आए तमाम बड़े बिजली के जानकार फाल्ट ढूंढते रहे फिर भी फाल्ट नहीं मिला। जिस कारण महाराजगंज में 4 दिन तक बिजली बाधित

uttar pradesh news maharajganj viral video drunk dance bijli karmchari electricity department

उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले में पिछले शुक्रवार को बिजली विभाग धरने पर था। शुक्रवार से ही जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली बाधित थी। बिजली की आपूर्ति को सुचारू रूप से चालू करने में जिला प्रशासन ने कोई कसर नहीं छोड़ी। महराजगंज और गोरखपुर से आए तमाम बड़े बिजली के जानकार फाल्ट ढूंढते रहे फिर भी फाल्ट नहीं मिला। जिस कारण महाराजगंज में 4 दिन तक बिजली बाधित रही। इसी बीच कुछ बिजली कर्मचारियों का सोशल मीडिया पर शराब के साथ डांस करते हुए एक वीडियो भी वायरल हुआ है। अब इस वीडियो में नाचने वाले बिजली विभाग के कर्मचारी और 4 दिनों से ज़िले में वाधित बिजली के बीच क्या सम्बन्ध है? यह आपको आगे बताते हैं।

uttar pradesh news maharajganj viral video drunk dance bijli karmchari electricity department

जानबूझकर बिजली के तारों में किया फाल्ट
दरअसल, नगर पालिका सिसवा में बिजली विभाग में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मचारी पप्पू साहनी ने जगह-जगह जानबूझकर बिजली के तारों में फाल्ट किया था। पप्पू साहनी द्वारा किए गए बिजली के तारों में फाल्ट को ढूंढने में बड़े-बड़े लाइनमैन व जानकारों के पसीने छूट गए। जब तक धरना चला बिजली की बहाली नहीं हो सकी थी। जिले में लगभग कई जगह इस तरह से फाल्ट करके पप्पू साहनी गायब हो गया था, जिसको किसी तरह ढूंढा गया पर वह बिजली ठीक करने के बजाय उच्च अधिकारियों का ऑडियो वायरल कर उन पर दबाव बनाने में लगा था। इसी बिच पप्पू सहानी व बिजली विभाग के अन्य कर्मचारियों के साथ शराब की बोतल हाथ में लेकर डांस करने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा।

uttar pradesh news maharajganj viral video drunk dance bijli karmchari electricity department

शराब की बोतल लेकर डीजे की धुन पर जमकर नाचा आरोपी
बता दें कि बिजली विभाग के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों द्वारा जिस तरह से निचलौल तहसील क्षेत्र में जानबूझकर जगह जगह फाल्ट करने के बाद 4 दिनों तक 400 ग्राम सभा, एक नगर पंचायत और एक नगर पालिका में बिजली बाधित रखी गई। इसका जिम्मेदार पप्पू साहनी और अन्य बिजली कर्मचारी शनिवार की रात में अपने लोगों के साथ इस खुशी में नाच कर सीधा सीधा प्रशासन को चुनौती दे रहा है। उसकी मंशा यह है कि हमने सरकार के नाक के नीचे इतना बड़ा कांड कर दिया फिर भी सरकार को भनक तक नहीं है। इस पूरे नाच गाने का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में आप साफ़ देख सकते हैं कि हाथ में शराब की बोतल लेकर डीजे की धुन पर कैसे बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ पप्पू साहनी भी नाच रहा है। लोगों के कहने के अनुसार इस आउटसोर्सिंग कर्मचारी के पप्पू सहानी को महज ₹8000 सैलरी मिलती है पर ब्रांडेड शराब आखिर यह लाता कहा से है। यही नहीं पप्पू सहानी ने जिले के अपर जिलाधिकारी का ऑडियो वायरल कर सरकार के ऊपर दबाव बनाने की भी कोशिश की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+