UP: योगी सरकार की इस खास योजना के तहत स्वरोजगार के लिए मिलेगा प्रशिक्षण, देखें पूरी डिटेल
Mharajganj News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार लगातार स्वरोजगार को भी बढ़ावा दे रही है। इसी क्रम में महराजगंज जिले में अनुसूचित जनजाति सब प्लान के तहत व्यक्तियों को स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर थी जिसे बढ़ा दिया गया है।
उपायुक्त उद्योग अभिषेक प्रियदर्शी द्वारा सूचित किया गया है वर्ष 2023-24 में अनुसूचति जाति / अनुसूचति जनजाति सब प्लान योजना के व्यक्तियों के स्वरोजगार हेतु प्रशिक्षण योजनान्तर्गत चार माह के लिए महिला एंव पुरूष वर्ग को कम्प्यूटर ट्रेड तथा पुरूष वर्ग को प्लंबरिंग ट्रेड के प्रशिक्षण दिये जाने हेतु दिनांक 31 अक्टूबर तक आवेदन-पत्र वेबसाईट msme.up.gov.in पर ऑनलाईन आवेदन-पत्र करने हेतु प्रेस विज्ञप्ति दी गई थी, कार्यालय में आवेदन-पत्र पर्याप्त संख्या में प्राप्त न होने की दशा में दिनांक 08 नवंबर तक आवेदन-पत्र ऑनलाईन करने की तिथि बढ़ाई जाती है। वे अभ्यर्थी जिनकी आयु 18 से 45 वर्ष के बीच हो, उनकी शैक्षिक योग्यता न्यूनतम् कक्षा 8 उत्तीर्ण हों तथा जिसने इसके पूर्व इस योजना के अन्तर्गत प्रशिक्षण प्राप्त न किया हों दिनांक 08-11-2023 तक आवेदन कर सकते हैं। प्रत्येक प्रशिक्षार्थी को रू0 1,250=00 प्रति माह की दर से कुल रू0 5,000-00 मानदेय दिये जाने का प्राविधान हैं।

इच्छुक महिला एंव पुरूष अभ्यर्थी वेबसाईट-msme.up.gov.in पर आवेदन दिनांक 08-11-2023 को समय 5:00 बजे तक पासपोर्ट साईज का एक फोटो, शैक्षिक योग्यता प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक की फोटो प्रति आवेदन-पत्र ऑनलाईन करते समय अनिवार्य होगा।












Click it and Unblock the Notifications