Maharajganj News: चार धाम यात्रा पर जाने से पूर्व करें यह जरूरी काम, अन्यथा हो सकती है यह बड़ी परेशानी
Maharajganj News: चारधाम यात्रा के इच्छुक जनपद के श्रद्धालुओं को अवगत कराना है कि उत्तराखण्ड सरकार द्वारा चार धाम यात्रा-2024 हेतु तीर्थ यात्रियों के लिए अनिवार्य पंजीकरण व्यवस्था लागू की गई है। इसके दृष्टिगत यह आवश्यक है कि चार धाम यात्रा पर जाने वाले उत्तर प्रदेश के सभी इच्छुक श्रद्धालुजन पंजीकरण कराने के बाद ही वहां जाए। बगैर पंजीकरण यात्रा के लिए जाने पर तीर्थ यात्रियों को असुविधा हो सकती है। इसीलिए इस सम्बन्ध में उत्तराखण्ड शासन द्वारा इच्छुक तीर्थ यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी किया गया है।

एडवाइजरी में कहा गया है कि चार धाम यात्रा-2024 के लिए उत्तराखण्ड शासन द्वारा URL https://registrationandtouristcare.uk.gov.in/signin.php अथवा मोबाइल ऐप Tourist Care Uttarakhand पर अनिवार्य पंजीयन की व्यवस्था की गई है। प्रत्येक श्रद्धालु/तीर्थयात्री/पर्यटक जो चारधाम (गंगोत्री, यमुनोत्री, बद्रीनाथ और केदारनाथ) की यात्रा करना चाहता है, को उक्त URL अथवा ऐप पर अपना पंजीकरण कराना अनिवार्य है। अनिवार्य पंजीकरण का प्रवर्तन चार धाम यात्रा के लिए जिन यात्रियों ने पंजीकरण प्रक्रिया पूरी नहीं की है। ऐसे श्रद्धालुओं को चारधाम की यात्रा न करने की सलाह दी जाती है, क्योंकि ऐसे यात्री, जिनका पंजीयन नहीं है, वे निर्धारित चेक प्वाइन्ट्स पर रोक दिए जाएंगे और उसके आगे नहीं जा सकेंगे।
एडवाइजरी के अनुसार यात्रियों के लिए यात्रा हेतु पंजीकृत तिथि का अनुपालन आवश्यक है और तीर्थयात्री उन तिथियों पर ही यात्रा करें, जिसके लिए उन्होंने पंजीकरण कराया है। समस्त टूर ऑपरेटर तथा ट्रैवल एजेन्ट यह सुनिश्चित कराएँ कि उनके ग्राहकों द्वारा यात्रा प्रारम्भ करने से पहले आवश्यक पंजीकरण करा लिया गया है।
उत्तराखंड सरकार द्वारा कहा गया है कि एडवाइजरी का पालन करने से यात्री असुविधा से बचेंगे और उनकी यात्रा सुरक्षित, सुखद और सुगम होगी।
-
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें












Click it and Unblock the Notifications