Maharajganj News: देर रात जंगल से गुजर रहे दो श्रमिकों की मौत, जानिए कैसे हुआ हादसा

Maharajganj News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के पनियरा क्षेत्र में अनियंत्रित पिकअप पलटने से दो श्रमिको की मौत हो गई जब कि 6 श्रमिक घायल हो गए। घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक, देवरिया के रहने वाले 11 श्रमिक शुक्रवार देर रात सिद्धार्थनगर के लिए निकले थे। अभी उनका पिकअप महराजगंज के पनियरा क्षेत्र के बभनौली जंगल में पहुंचा ही था कि वाहन के सामने जानवर आ गया। जानवर को बचाने के चक्कर में वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें दो श्रमिको की मौत हो गई और 6 घायल हो गए है। घायलों को परतावल सीएचसी भेजा गया। यहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

up

मृतकों की पहचान रियासत अंसारी पुत्र रोज मुहम्मद 45 वर्ष निवासी बरियारपुर टोला रामनगर वार्ड नंबर सात थाना बरियारपुर व पीयूष यादव पुत्र बिरजू यादव 22 वर्ष निवासी माधोपुर थाना रामपुर कारखाना जनपद देवरिया के रूप में हुई है। जिसमें पांच लोग बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर व चार रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के माधोपुर के रहने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+