पीएम मोदी व सीएम योगी के नेतृत्व में 'पंकज चौधरी' ने किए हैं काम, महराजगंज में इस बार खिलेगा 'कमल'

Pankaj Chaudhary News Maharajganj Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में शुक्रवार को केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी का भव्य रोड शो निकला। इस दौरान यहां मौजूद कुछ लोगों से वन इंडिया हिंदी ने खास बातचीत की।

महराजगंज जिले की पनियरा विधानसभा से विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में केंद्र में पीएम मोदी व प्रदेश में सीएम योगी सरकार ने विकास के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किया है। जनता विकास पर मुहर लगाएगी।

महराजगंज सदर सीट से विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कहा कि महराजगंज की बात करें तो पिछले कुछ वर्षों में यहां की तस्वीर बदली है। यह क्षेत्र पूर्व की सरकारों में विकास से कोसों दूर था। पीएम मोदी व सीएम योगी की सरकार ने इसकी तस्वीर बदलने में महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। पंकज चौधरी ने बतौर सांसद इस क्षेत्र के लिए विकास के कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं।

maharajganj

संजीव शुक्ला कहते हैं कि बीजेपी के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है। जनता को विकास चाहिए और यह सरकार हर क्षेत्र में ऐतिहासिक विकास कर रही है। केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी यहां से 6 बार से सांसद हैं। जनता के लिए वो हमेशा बढ़चढ़ कर कार्य करते हैं। इस बार भी यहां की जनता उन्हें अपना आशीर्वाद देगी। देश में फिर से मोदी सरकार बनने जा रही है।

Recommended Video

    केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री का भव्य रोड शो,लोगों ने पंकज पंकज चौधरी को लेकर कही यह बात

    महिला नेता सरोज पाण्डेय कहती हैं कि पीएम मोदी ने देश की महिलाओं के लिए बहुत कुछ किया है। सरकार की कई योजनाएं आज महिलाओं के हित में हैं। देश की बेटियां आज हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही हैं। महिलाओं की सुरक्षा और समम्मान में बढ़ोतरी हुई हैं।

    चौक के रहने वाले कुलदीप चौधरी कहते हैं कि इस बार भी महराजगंज में पंकज चौधरी की जीत निश्चित है। भारी वोटों से वो इस बार भी चुनाव जीत रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+