Maharajganj News: महराजगंज के इस युवा ने जिले का बढ़ाया मान, किया यह कारनामा

Maharajganj News: प्रतिभा भीड़ में भी अपना स्थान व पहचान बना लेती है। कुछ इसी तरह की पहचान बनाई है पीएम श्री स्कूल नवोदय महराजगंज के तीन छात्रों ने। उन्होंने यूपी- उत्तराखंड मैथ ओलंपियाड में न सिर्फ पहला व दूसरा स्थान प्राप्त किया, बल्कि अपना स्थान इंडियन नेशनल मैथ ओलंपियाड के लिए सुरक्षित कर लिया है।

नवोदय विद्यालय से कई विद्यार्थियों ने नवंबर में लखनऊ में हुए मैथ ओलंपियाड में प्रतिभाग किया था। बुधवार को उसका परिणाम जारी हुआ, जिसमें विद्यालय के हाईस्कूल के छात्र कृष्णानन्द वर्मा ने 63 अंक पाकर पहला एवं छात्र सुधाकर साहनी व शिवम सोनी ने संयुक्त रूप से 51 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के तीन विद्यार्थियों के इस प्रदर्शन से पूरा विद्यालय परिवार हर्षित है।

maharajganj

शिक्षकों के सहयोग व कठिन परिश्रम से मिली सफलता

यूपी- उत्तराखंड मैथ ओलंपियाड में पहला स्थान प्राप्त करने वाले कृष्णानंद वर्मा व संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले सुधाकर व शिवम ने बताया कि ओलंपियाड में सफलता प्राप्त करने में प्राचार्य डॉ. राकेश राय, शिक्षक प्रदीप शर्मा, कौलेश व जितेंद्र यादव का मार्गदर्शन अहम रहा। उन्होने भी अपनी तरफ से पूरी मेहनत की।

UP Weather Update: फ़ेंगल तूफान का यूपी में दिखेगा असर, इन हिस्सों में कुछ ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज
प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय डॉ. राकेश राय ने कहा कि नवोदय महराजगंज के तीन विद्यार्थियों का यूपी-उत्तराखंड मैथ ओलंपियाड में प्रथम दो में स्थान बनाना काफी अहम है। उन्होंने अपने प्रदर्शन से विद्यालय, परिवार व जिले को गौरवांवित करने का कार्य किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+