UP Weather Update: फ़ेंगल तूफान का यूपी में दिखेगा असर, इन हिस्सों में कुछ ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज
UP Weather Latest News In Hindi: उत्तर प्रदेश में फेंगल तूफान का असर दिखेगा। इससे मौसम का मिजाज बदलेगा। मौसम विभाग ने ठंड को लेकर चेतावनी जारी की है।
Recommended Video
आईएमडी के मुताबिक, फेंगल तूफान से हवाएं तेज चलेंगी। तापमान में गिरावट दर्ज होगी। जिससे ठंड में इजाफा होगा। तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस गिरावट होगी।

UP की शाही शादी में दूल्हा बना करोड़पति, काजी की भी खुल गई किस्मत, जब दुल्हन बोली- कूबूल-कूबूल-कूबूल
दीन दयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर के मौसम वैज्ञानिक श्री प्रकाश सिंह ने बताया कि अब धीरे धीरे तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। सर्द हवाएं गलन बढ़ाएंगी। आगामी चार पांच दिनों में मौसम का मिजाज और बदलेगा। मौसम शुष्क होगा। आमजनजीवन पर इसका प्रभाव पड़ेगा।
UP News: इंटरनेट से जुड़ीं यूपी की 46,729 ग्राम पंचायतें, भारतनेट परियोजना ने पकड़ी रफ्तार
प्रदेश की राजधानी लखनऊ का तापमान बुधवार को 29डिग्री सेल्सियस रहा। तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस गिरावट देखने को मिली। वहीं गुरुवार को तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार है। वाराणसी में बुधवार का तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस रहा। तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। वहीं गुरुवार को 28 डिग्री रहने के आसार है।
कानपुर में बुधवार का तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गाजियाबाद में बुधवार का तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा। सीएम सिटी गोरखपुर में गुरुवार का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं । दिन में तेज हवाएं चलेंगी।












Click it and Unblock the Notifications