Lok Sabha Chunav: सोनौली व झुलनीपुर सहित सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने का डीएम ने दिया निर्देश

Maharajganj News: लोक सभा निर्वाचन 2024 को सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत जिलाधिकारी श्री अनुनय झा और श्समेंद्र मीना द्वारा एससटी टीमों के साथ बैठक की गई।

जिलाधिकारी महोदय ने एसएसटी टीमों को संबोधित करते हुए कहा कि आपलोगाे के ऊपर आदर्श आचार संहिता का अनुपालन कराने, निर्वाचन को शुचितापूर्ण ढंग से संपादित करने और प्रत्याशियों को चुनाव हेतु समान धरातल उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी है। इसलिए सभी टीम सक्रिय रहकर वाहनों की जांच और जब्तीकरण को प्रभावी ढंग से करें। कहा कि सोनौली, झुलनीपुर, ठूठीबारी सहित सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष सतर्कता की आवश्यकता है। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी लोग एसएसटी टीमों के लिए निर्धारित दायित्व को अच्छी तरह समझ लें और अपनी टीम के साथियों के साथ समन्वय कर प्रभावी तरीके से कार्यवाही करें।

dm

Maharajganj News: ईंट भट्ठे की दीवार गिरने से तीन मजदूरों की मौत,दो की हालत गंभीर, डीएम ने दिए यह खास निर्देश
पुलिस अधीक्षक महोदय ने एसएसटी टीमों को संबोधित करते हुए उनके कार्यों के विषय में बताते हुए कहा एसएसटी टीम का मुख्य कार्य चुनाव को प्रभावित करने वाली वस्तुओं जैसे शराब, मादक पदार्थ, धन अथवा प्रलोभन के लिए उपयोग की जाने वाली अन्य वस्तुओं की बरामदगी है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि अपने नजदीकी थानों से समन्वय कर प्रभावी तरीके से जब्तीकरण की कार्यवाही को करें, ताकि चुनाव को शुचितापूर्ण ढंग से संपादित कराया जा सके।

इससे पूर्व अपर जिलाधिकारी और वरिष्ठ कोषाधिकारी ने सभी टीमों को उनके कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। अपर जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि सभी टीम सक्रिय रहकर कार्य करें और निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निष्पक्ष और शुचितापूर्ण चुनाव संपन्न कराएं। बैठक में वरिष्ठ कोषाधिकारी राजकुमार गुप्ता, सहायक निर्वाचन अधिकारी विजय प्रकाश, एआर कॉपरेटिव सुनील गुप्ता सहित सभी एसएसटी टीम के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+