Maharajganj News: ईंट भट्ठे की दीवार गिरने से तीन मजदूरों की मौत,दो की हालत गंभीर, डीएम ने दिए यह खास निर्देश

Maharajganj News: बृजमनगंज में ईंट भट्ठे की दीवार गिरने से हुई दुर्घटना में दो महिला समेत तीन मजदूरो की मौत हो गई है। जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने एसडीएम फरेंदा से हादसे की विस्तृत जानकारी ली। दोनो अधिकारियों ने पीड़ित परिजनों से बात कर उन्हे ढाढस बंधाया और प्रशासन की ओर से सभी जरूरी सहायता का आश्वासन दिया।

जिलाधिकारी ने एसडीएम फरेंदा को मृतक के परिजनों को समुचित मुआवजा दिलवाने और घायलों को उचित इलाज उपलब्ध करवाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने मृतकों का पोस्टमार्टम जल्द से जल्द करवाकर शव परिजनों को सौंपने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी द्वारा एसडीएम फरेंदा की अध्यक्षता में जांच टीम का गठन कर जल्द से जल्द जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु भी निर्देशित किया गया है।

dm

Maharajganj News: गेहूं की नियमविरुद्ध खरीद को रोकने के लिए प्रशासन ने की यह कारवाई, ADM ने दिए निर्देश
बृजमनगंज थाना क्षेत्र के नौसगार में ईंट भट्ठे पर बुधवार की शाम को भट्ठे की कच्ची दीवार गिरने से तीन श्रमिकों संतोष उरांव पुत्र शिवरेत (उम्र 30 वर्ष), पार्वती देवी पत्नी छोटू (उम्र 36 वर्ष) और सुशीला उरांव पत्नी कृष्णा उरांव (उम्र 31 वर्ष) दीवार के नीचे दबाने से मृत्यु हो गई। जबकि दो श्रमिक रमेश और शांति गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया गया है। दोनो घायलों की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धानी पर प्राथमिक इलाज के बाद सिद्धार्थनगर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है। सभी मृतक और घायल झारखंड के निवासी हैं, को यहां पर रहकर ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+