UP News: मुख्यमंत्री गौ-संवर्धन योजना इस तरह पशुपालकों को दे रहा राहत, आसानी से कर सकेंगे गायों का क्रय
Maharajganj News: मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ विनोद कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि नन्द बाबा दुग्ध मिशन के अन्तर्गत जनपद के पशुपालकों द्वारा प्रदेश के बाहर से स्वदेशी उन्नत नस्ल के गायों के क्रय को प्रोत्साहित करने हेतु माननीय मुख्यमंत्री गौ-संवर्धन योजनान्तर्गत पशुपालक को रू0-80000-00 अनुदान अनुमन्य है।
उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में नन्द बाबा दुग्ध मिशन के अन्तर्गत "मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ-संवर्धन योजना में जनपद के पशुपालकों को स्वदेशी उन्नत नस्ल की गायों की संख्या में वृद्धि करने एवं स्वदेशी गायों के नस्ल सुधार हेतु पशुपालकों को अभिप्रेरित करते हुए रोजगार एपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रदेश के बाहर स्वदेशी उन्नत नस्ल गीर, साहिवाल, थारपारकर व हरियाणा गायों के क्रय पर पशुपालकों को अनुदान एवं रियायते देने हेतु नन्द बाबा दुग्ध मिशन के अन्तर्गत मा० मुख्य मंत्री गौ-संबर्धन योजना को जनपद में क्रियान्वित किया जाना है।

Maharajganj News: महराजगंज ने लगातार दूसरी बार उत्तर प्रदेश में हासिल की टॉप रैंकिंग, सामने आई यह वजह
योजना के लाभ हेतु आवेदक जनपद का निवासी हो, आवेदक की उम्र 18 वर्ष से अधिक हो, पशुपालक के पास पशुओं के रखने हेतु पर्याप्त स्थान/शेड उपलब्ध हो, पशुपालक के पास पहले से स्वदेशी उन्नत नस्ल (देशी) गिर, साहिवाल, हरियाणा थारपाकर गाय तथा संकर प्रजाति की एक भी गाय पशुपालक के पास पहले से न हो। इच्छुक पशुपालक इस योजना से लाभ लेने हेतु स्थानीय पशु चिकित्साधिकारी एवं मुख्य पशु चिकित्साधिकारी कार्यालय, प्रथम तल कक्ष सं0-45 विकास भवन, महराजगंज से संपर्क कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications