Maharajganj News: पिछड़े वर्ग के बेरोजगार युवक युवतियों के लिए सरकार ने की यह खास पहल, यह है आवेदन की तिथि
Maharajganj News:उत्तर प्रदेश की योगी सरकार लगातार योजनाओं के माध्यम से हर वर्ग के लोगों को राहत देने का काम कर रही है। इसी क्रम में महराजगंज जिले के पिछड़े वर्ग के बेरोजगारों के लिए खास पहल की गई है।
जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कन्हैया यादव ने बताया कि पिछड़े वर्ग के बेरोजगार युवक/युवतियों के लिए संचालित 'ओ' लेवल एवं सी०सी०सी० कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजनान्तर्गत भारत सरकार की अधिकृत संस्था 'निलीट' (राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान) से मान्यता प्राप्त जनपद में संचालित शिक्षण संस्थाओं से प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए पिछडे वर्ग के युवक/युवतियों को विभागीय वेबसाइट https://obccomputertraining.upsdc.gov.in पर आलनाईन आवेदन 11जुलाई से 05 अगस्त तक करना होगा।

आनलाइन आवेदन करने के उपरान्त आवेदन पत्र की हार्ड कापी संलग्नकों सहित जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी महराजगंज के कार्यालय में दिनांक 05-08-2024 के सायं 5:00 बजे तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराना होगा।
वित्तीय वर्ष-2024- 25 की प्रथम तिमाही से निराश्रित महिला पेंशन का भुगतान आधार बेस पेमेन्ट प्रणाली के माध्यम से किया जा रहा है। जिसके लिए प्रत्येक लाभार्थी को आधार प्रमाणीकरण एवं एन०पी०सी०आई० पोर्टल पर मैपिंग कराना अनिवार्य है। अद्यतन जनपद की 3900 पेंशनर्स ऐसी हैं, जिन्होंने अपना आधार प्रमाणीकरण नहीं कराया है, जबकि 1515 पेंशनर्स ने अपने खाता/आधार की मैपिंग एन०पी०सी०आई० पोर्टल पर नहीं कराई है, जिसके कारण इनके पेंशन की धनराशि खातों में प्रेषित किया जाना सम्भव नहीं हो पा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications