Lok Sabha Chunav: आदर्श आचार संहिता लागू होते ही DM व SP ने हटवाई राजनीतिक प्रचार सामग्री
Maharajhanj News: भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव की घोषणा के साथ प्रभावी आदर्श आचार संहिता के अनुपालन हेतु जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक द्वारा अपनी उपस्थिति में सार्वजनिक भवनों से राजनीतिक प्रचार सामग्रियों को हटवाया गया।
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक महोदय ने मुख्यालय मार्ग से मऊपाकड़ तिराहे तक होर्डिंग, स्टैंडी, बैनर, पोस्टर सहित विभिन्न राजनीतिक प्रचार सामग्रियों को हटवाया। जिलाधिकारी महोदय ने एसडीएम और अधिशासी अधिकारी को चरणबद्ध तरीके से सभी राजनीतिक प्रचार सामग्रियों को हटवाने और आदर्श आचार संहिता का अनुपालन करवाने का निर्देश दिया।

Maharajganj News: प्रधानमंत्री रोजगार सृजन व मुख्यमंत्री युवा रोजगार योजना के तहत युवाओं को दिया गया ऋण
ईओ नगर पालिका ने बताया कि आज जिलाधिकारी महोदय के निर्देश के क्रम में गोरखपुर रोड, फरेंदा रोड, निचलौल रोड और चौक रोड पर व्यापक अभियान चलाते हुए राजनीतिक प्रचार सामग्रियों को हटवाया जा रहा है और देर रात तक सभी प्रचार सामग्रियों को हटवा दिया जायेगा। इसके बाद वाल पेंटिंग आदि को भी हटाया जायेगा।
अभियान के दौरान एसडीएम सदर रमेश कुमार, ईओ नगर पालिका आलोक कुमार मिश्रा, कोतवाल आनंद गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी ने कहा कि नोडल अधिकारी/सहायक नोडल सहित अन्य अधिकारी भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप कार्य करें और परिस्थिति विशेष में निर्वाचन प्रक्रिया की शुचिता को बनाए रखने हेतु अपने विवेक और व्यवहारिक पक्ष का विशेष ध्यान रखते हुए कार्य करें। उन्होंने कहा कि निर्वाचन की पारदर्शिता, शुचिता और निष्पक्षता से कोई समझौता किसी भी परिस्थिति में कदापि स्वीकार नहीं किया जायेगा।
अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 पंकज कुमार वर्मा बैठक में जानकारी देते हुए कहा कि चुनाव की शुचिता को प्रभावित करने वाले तथ्यों को सतर्कतापूर्वक जांच लें और नियमानुसार ही कोई कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी पूर्व में चुनाव करा चुके हैं, लेकिन सभी लोग अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी सतर्कता के साथ करें।












Click it and Unblock the Notifications