Maharajganj News: प्रधानमंत्री रोजगार सृजन व मुख्यमंत्री युवा रोजगार योजना के तहत युवाओं को दिया गया ऋण

Maharajganj News: महराजगंज जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में व्यापार बंधु व उद्योग बंधु की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।

जिलाधिकारी ने बैठक में विभिन्न रोजगारपरक योजनाओं की जानकारी ली। उपायुक्त उद्योग ने बताया कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम में भौतिक लक्ष्य 68 के सापेक्ष 267 आवेदन बैंकों को प्रेषित किए जा चुके हैं, जिनमें बैंकों द्वारा 164 आवेदनों को स्वीकृत किया गया है, जबकि 112 को ऋण वितरित किया जा चुका है। इसी प्रकार मुख्यमंत्री युवा रोजगार योजना में भौतिक लक्ष्य 96 के सापेक्ष 285 आवेदन विभाग द्वारा प्रेषित किए जा चुके हैं। इनमे अलग-अलग बैंकों द्वारा 159 आवेदनों को स्वीकृत करते हुए, 98 में ऋण वितरित किया गया है। उन्होंने ओडीओपी योजना के तहत 23 के लक्ष्य के सापेक्ष 49 आवेदन बैंको को भेजे गए हैं, जिनमे 40 को स्वीकृत करते हुए विभिन्न बैंकों द्वारा 35 मामलों में ऋण वितरित किया जा चुका हुआ। जिलाधिकारी ने निवेश मित्र, प्लेज्ड योजना सहित अन्य बिंदुओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए।

dm
उन्होंने उद्यमियों से उनकी समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों समस्या के त्वरित निराकरण हेतु आवश्यक निर्देश दिया।

Indian Railway: पाटलिपुत्र-गोरखपुर एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों का होगा प्रायोगिक ठहराव, देखें पूरी डिटेल
उद्योग बंधु की बैठक में सभी लोगों ने लखनऊ में मा मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश द्वारा इन्वेस्ट यूपी भवन के लोकार्पण और उनके द्वारा उद्यमियों से संवाद का सीधा प्रसारण भी देखा।
इस अवसर पर जनपद में निवेश हेतु जिलाधिकारी द्वारा जनपद के प्रतिष्ठित उद्यमी समूहों और उद्यमियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मनित होने वाले उद्यमियों में होटल प्रताप, शांति फाउंडेशन, जीएस गुडविल, ओम एग्रो एनर्जी सहित कुल 45 उद्यमी शामिल रहे।

Maharajganj News: निजी नलकूप मुफ्त विद्युत आपूर्ति योजना का सीएम योगी ने किया शुभारंभ
बैठक में अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा, उपायुक्त उद्योग अभिषेक प्रियदर्शी, उपायुक्त राज्य कर आर.पी. चौरसिया, सहायक प्रबंधक जिला उद्योग केंद्र अविनाश पांडेय सहित व्यापार मंडल व उद्योग मंडल के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+