योगी सरकार की खास पहल पर अनुसूचित जनजाति को इस कार्य का मिलेगा प्रशिक्षण, ऐसे करें आवेदन
Maharajganj News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार लगातार प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। इसी क्रम में सरकार की खास योजना के तहत अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के लिए विशेष पहल की है।
उपायुक्त उद्योग अभिषेक प्रियदर्शी ने बतायाकि वर्ष 2023-24 में में अनुसूचति जाति - अनु०जनजाति सबप्लान योजना के तहत स्वरोजगार हेतु प्रशिक्षण योजनान्तर्गत चार माह के लिए महिला एंव पुरूष वर्ग को कम्प्यूटर ट्रेड तथा पुरूष वर्ग को प्लंबरिंग ट्रेड के प्रशिक्षण दिये जाने 16 सितम्बर तक वेबसाईट msme.up.gov.in पर ऑनलाईन आवेदन करने हेतु प्रेस विज्ञप्ति दी गई थी।

कार्यालय में आवेदन-पत्र पर्याप्त संख्या में प्राप्त न होने की दशा में दिनांक 26 अक्टूबर तक आवेदन-पत्र ऑनलाईन करने की तिथि बढ़ाई जाती है। वे अभ्यर्थी जिनकी आयु 18 से 45 वर्ष के बीच हो, उनकी शैक्षिक योग्यता न्यूनतम् कक्षा 8 उर्त्तीण हों तथा जिन्होंने इसके पूर्व इस योजना के अन्तर्गत प्रशिक्षण प्राप्त न किया हो, दिनांक 26-10-2023 तक आवेदन कर सकते हैं। प्रत्येक प्रशिक्षार्थी को रुपये 1,250 प्रति माह की दर से कुल रू0 5,000 मानदेय दिये जाने का प्राविधान है।
इच्छुक महिला एंव पुरुष अभ्यर्थी वेबसाईट msme.up.gov.in पर आवेदन दिनांक 26 अक्टूबर को सायं 5:00 बजे तक पासपोर्ट साईज एक फोटो, शैक्षिक योग्यता प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक की फोटो प्रति ऑनलाईन आवेदन करते समय अनिवार्य होगा।












Click it and Unblock the Notifications