केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभर्थियों को किया जा रहा संतृप्त- पंकज चौधरी
Maharajganj News:जिला विकास एवं निगरानी समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित निर्माण व विकास कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की गयी।
बैठक में 03 जून 2023 को हुई दिशा की बैठक की कार्रवाई की पुष्टि करते हुए कार्रवाई के अनुपालन की स्थिति की जानकारी समिति द्वारा ली गई। बैठक में मनरेगा, दीन दयाल अंत्योदय योजना-एनआरएलएम, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं शहरी, स्वच्छ भारत मिशन, श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न योजनाओं के प्रगति की समीक्षा समिति द्वारा की गई।

समिति की अध्यक्षता करते हुए केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री ने समीक्षा के करते हुए निर्देशित किया कि जिन योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण मुख्यमंत्री द्वारा किया जा चुका है, उनके शिलापट्टों की स्थापना संबंधित विभाग स्थानीय जनप्रतिनिधि के माध्यम से मौके पर करवाना सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि अधिकारी सुनिश्चित करें कि अधिकतम योजनाओं जैसे पेंशन, उज्ज्वला कनेक्शन, आयुष्मान कार्ड आदि से लाभार्थियों को विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान शत-प्रतिशत संतृप्त किया जाए। उन्होंने कहा कि कि जनपद में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के संदर्भ में एक समयसीमा का निर्धारण कर आवश्यक कार्यवाही करें।
Maharajganj News:संस्कृति उत्सव का हुआ शुभारंभ,चयनित कलाकारों को उत्तर प्रदेश पर्व में प्रतिभाग का मिलेगा मौका
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लाभार्थियों की सूचना जनप्रतिनिधियों को न होने का मुद्दा विधायक फरेंदा द्वारा उठाया गया। जिस पर केंद्रीय मंत्री ने जनप्रतिनिधियों को योजना के लाभार्थियों की सूची और बीमा कंपनी के कर्मियों के कार्यालयी पता की सूचना एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
बैठक में रिक्त उचित दर की दुकानों का आवंटन महिला समूहों को किए जाने के निर्णय के अनुपालन की जानकारी केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री द्वारा ली गई। जिला पूर्ति अधिकारी ने अवगत कराया कि जनपद में रिक्त उचित दर की दुकानों का आवंटन महिला समूहों को किया जा रहा है और अबतक कुल 68 समूहों को दुकानों का आवंटन किया जा चुका है। जनपद के विभिन्न रेलवे अंडरपास में पानी इकट्ठा होने की समस्या की बात भी समिति की बैठक में उठाई गई, जिसपर मा मंत्री जी ने रेलवे को पानी की नियमित और समुचित निकासी को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
समिति ने जनपद में संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की भी जानकारी ली। उन्होंने प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी को निर्देश दिया कि नोडल अधिकारियों के माध्यम से वस्तुस्थिति की जानकारी कर लें। साथ ही सभी विभाग सुनिश्चित करें कि आदर्श ग्रामों को सिर्फ योजना में उल्लिखित बिंदुओं पर संतृप्त करने के बजाय इन ग्रामों को सभी योजनाओं से शत-प्रतिशत संतृप्त करें, ताकि ये गांव मॉडल गांव के रूप स्थापित हो सकें।
उन्होंने विश्वकर्मा योजना की भी जानकारी ली। उपायुक्त उद्योग ने बताया कि पोर्टल पर जनपद का पंजीकरण इसी माह आरंभ हुआ है और अबतक 2900 लोगों का पंजीकरण कराया जा चुका है। मा मंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना मा प्रधानमंत्री जी की शीर्ष प्राथमिकता में शामिल है। इसलिए इस योजना के तहत अधिकतम लोगों का पंजीकरण सुनिश्चित करें, ताकि पात्र लोगों को योजना का लाभ प्राप्त हो सके।
उन्होंने अन्य योजनाओं की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि संबंधित विभाग महिला, युवा, किसान से संबंधित योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। इन वर्गों के उत्थान से ही विकसित भारत का संकल्प पूरा हो सकेगा। साथ ही सभी विभाग योजनाओं को पारदर्शी व समयबद्ध संचालन सुनिश्चित करें। मा केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री ने कहा कि देश व प्रदेश की सरकार अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। अधिकारी भी इसी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें। उन्होंने कुछ अधिकारियों द्वारा जनप्रतिनिधियों का फोन नही उठाए जाने की शिकायत को गंभीर मानते हुए निर्देशित किया सभी अधिकारी अनिवार्य रूप से जनप्रतिनिधियों का फोन उठाएं और उनके द्वारा बताई गई समस्या का निस्तारण कर अवगत कराएं। ऐसा नहीं होने पर उनके विरुद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
बैठक के अंत में केंद्रीय . मंत्री ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों को जनहित के मुद्दे उठाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया और अधिकारियों को सभी जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लेते हुए कार्य करने के लिए कहा। बैठक की समाप्ति की घोषणा करते हुए उन्होंने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।
जिलाधिकारी ने समिति के निर्णयों के शत-प्रतिशत अनुपालन का आश्वासन दिया और कहा कि सभी अधिकारी मा. जनप्रतिनिधियों के सुझावों को गंभीरता से लेते हुए अनुपालन सुनिश्चित करेंगे। बैठक के अंत में मा विधायक पनियरा द्वारा 05 सीएचओ को लैपटॉप का वितरण भी किया गया।
बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, विधायक सदर जयमंगल कन्नौजिया, विधायक पनियरा ज्ञानेंद्र सिंह, विधायक फरेंदा वीरेंद्र चौधरी, विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी,मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार राय, सभी ब्लॉक प्रमुख सहित वरिष्ठ अधिकारी व अन्य संबंधित लोग उपस्थित रहे।
-
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम -
Uttar Pradesh Gold Rate: पेट्रोल-डीजल किल्लत के बीच राम नवमी पर सोना बना सहारा? UP के 10 शहरों में क्या रेट? -
Noida Metro Case: नोएडा सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन पर ट्रैक पर कूदी युवती कौन है? क्यों उठाया खौफनाक कदम? -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप












Click it and Unblock the Notifications