Maharajganj News: नेपाल के लुंबिनी घूमने गए दो भारतीयों का गड्ढे में मिला शव, हत्या की आशंका
Maharajganj News: महराजगंज जिले के सोनौली के रहने वाले दो युवकों का शव लुंबिनी में गड्ढ़े में संदिग्ध हाल में गुरुवार को मिला। नेपाल पुलिस ने छानबीन की तो शव की पहचान हो सकी। इसके बाद नेपाल पुलिस ने शव को भारतीय पुलिस को सौंपा। शव देख परिजनों के होश उड़ गए। उन्होंने हत्या का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार, सोनौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत परसासुमाली टोला नौडिहवा निवासी मनोज साहनी ( 26) अपने गांव के ही मित्र उपेंद्र साहनी (19) को लेकर बाइक से सात अगस्त को अपने ससुराल नेपाल लुंबिनी के पास शीशपुरा गांव गए थे। ससुराल पहुंचने से पहले लुंबिनी बुद्ध स्थली के पास संदिग्ध परिस्थितियों मे दोनों की मौत हो गई।

ग्रामीणों ने गड्ढ़े में शव देख स्थानीय पुलिस को सूचना दी। आधार कार्ड से शिनाख्त होने पर दोनों के भारतीय होने की पुष्टि होने पर सोनौली पुलिस को सूचना दी गयी। इसके बाद पहुंचे परिजनों की उपस्थिति में नेपाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।
मृतक मनोज साहनी की शादी नेपाल के अंजनी के साथ हुई थी। दो बच्चे हैं। बेटा आयुष दो साल का व पुत्री अनन्या एक माह की है। पुत्र की मौत से जहां माता बसंती देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं पत्नी अंजनी का रोना थम नहीं रहा है। दूसरे मृतक उपेंद्र साहनी की शादी अभी नहीं हुई थी।
सोनौली के प्रभारी निरीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि थानाक्षेत्र के रहने वाले दो लोगों की नेपाल में मौत हुई है। परिजनों को शव सुपुर्द कर दिया गया है।
-
US Iran War: ईरान के हमलों के आगे बेबस Trump, हटाना पड़ा 100 साल पुराना कानून, अमेरिका में तेल-गैस की किल्लत? -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, सिल्वर 13000, गोल्ड 5500 सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
Silver Rate Today: जंग के बीच धड़ाम हुआ रेट, ₹15,000 सस्ती चांदी! आपके शहर में क्या है 10 ग्राम सिल्वर का भाव? -
Rajasthan Diwas 2026: 30 मार्च की जगह 19 को क्यों मनाया जा रहा राजस्थान दिवस? चौंका देगा तारीख बदलने का कारण!











Click it and Unblock the Notifications