Indo Nepal Border: रात के अंधेरे में भारत से नेपाल प्रवेश कर रहे थे दो ईरानी, बार्डर पर हुई यह बड़ी कार्रवाई
Indo Nepal Border News Maharajganj: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में स्थित भारत नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमा सोनौली पर शनिवार देर रात नेपाल में अवैध रुप से प्रवेश कर रहे दो ईरानी नागरिकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह फर्जी दस्तावेज के सहारे प्रवेश कर रहे थे। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
आब्रजन और पुलिस ने रात के अंधेरे में नेपाल जाने के फिराक में दो ईरानी नागरिकों को गिरफ्तार कर लिया। आब्रजन विभाग और पुलिस ने सूचना मिलने पर सीमा पर जांच के दौरान इन्हे गिरफ्तार किया। आब्रजन अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों युवकों को जेल भेज दिया गया। शनिवार रात करीब एक बजे आब्रजन विभाग को सूचना मिली थी। जांच करने पर पता चला कि ईरानी नागरिक अपने वीजा पर फर्जी मोहर लगाकर अवैध रूप से नेपाल जाने की फिराक में थे।

नौतनवा क्षेत्राधिकारी आभा सिंह ने बताया कि दो ईरानी नागरिक गिरफ्तार किए गए हैं। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम सोलट व राशिद बताया। पकड़े गए दोनों ईरानी नागरिक के खिलाफ 14 विदेशी अधिनियम एवं फर्जी दस्तावेज तैयार करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय चालान किया गया।













Click it and Unblock the Notifications