Maharajganj News: भारत-नेपाल सीमा के बौरिया बाजार में एक नेपाली सहित दो अवैध रुपयों के साथ गिरफ्तार
Maharajganj News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के खनुआ के समीप भारत-नेपाल बार्डर के पास स्थित बौरिया बाजार से सशस्त्र सीमा बल ने दो आरोपियों को अवैध रुपयों के साथ गिरफ्तार किया। इनमें से एक नेपाली है। इनके पास से बाइक भी बरामद की गयी है।
उप कमांडेंट प्रभाकर चतुर्वेदी ने बताया कि बैरिया बाजार बीओपी के जवान मंगलवार को गश्त पर निकले थे। अभी बैरिया बाजार पास दो युवक भारतीय सीमा में प्रवेश कर रहे थे। संदेह होने पर रोककर तलाशी ली तो 100 रुपये के पचास हजार रुपये मिले। युवकों ने पूछताछ में अपना नाम अमरजीत कुर्मी निवासी मर्चवारी माई गाऊं पालिका के वार्ड नंबर 7 बगौली थाना मधुबनी जिला रूपनदेही नेपाल बताया। उसके साथी केशव जायसवाल निवासी चंडीथान थाना नौतनवा जनपद महराजगंज बताया। बरामद रुपये, बाइक व दोनों युवकों को नौतनवा कस्टम को सौंप दिया गया।

इसी क्रम में अभी हाल ही सिद्धार्थनगर जिले के ढेबरुआ थाना पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया था। भारत नेपाल सीमा से लगातार तस्करी का क्रम जारी है। कड़ी कार्रवाई के बाद भी तस्करों के हौसले बुलंद हैं।












Click it and Unblock the Notifications