केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री के नेतृत्व में निकली ' तिरंगा यात्रा ' में उमड़ा जन सैलाब, देखें तस्वीरें

Tiranga Yatra Latest News Maharajganj Uttar Pradesh: भारतीय जनता पार्टी इन दिनों खास अभियान ' तिरंगा यात्रा ' पर काम कर रही है। पूरे देश में 13 मई से 23 मई तक यह अभियान चलेगा। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के नेतृत्व में शनिवार को 'तिरंगा यात्रा' निकाली गई। जिसमें हजारों की संख्या में आमलोग, पूर्व सैनिक, युवा और नारीशक्ति ने हिस्सा लिया। इस दौरान महराजगंज सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, भाजपा के जिला अध्यक्ष संजय पांडेय भी मौजूद रहे।

pankaj chaudhary

देश के केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री व महराजगंज के सांसद पंकज चौधरी के नेतृत्व में सदर ब्लॉक से सक्सेना तिराहा तक निकाली गई यात्रा में भारी जनसैलाब उमड़ा। हाथों में तिरंगा और देशभक्ति के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि "ऑपरेशन सिंदूर' में भारतीय सेना ने पाकिस्तान समर्थित आतंकियों का सफाया कर यह दिखा दिया है कि नया भारत अब सहन नहीं करता बल्कि घर में घुसकर सीधे आतंकवादियों का सफाया करता है।"

tiranga yatra

उन्होंने कहा कि भारतीय सेना द्वारा किए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और राष्ट्रीय सम्मान को समर्पित भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशभर में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है।

जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा कि तिरंगा यात्रा सेना और शहीदों के सम्मान में निकाली गई ऐसी यात्रा है जिससे जन जन जुड़ा हुआ है।

pankaj chaudhary

UP Ration Card News: महराजगंज में इस तारीख से होगा निःशुल्क खाद्यान्न वितरण, देखें पूरी डिटेल
पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि आज पूरा देश सेना के साथ खड़ा है। हमारी सेना ने जिस तरह साहस और शौर्य दिखाया व सराहनीय है।

महराजगंज सदर के विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने यह बता दिया कि सिंदूर छीनने वालों का अंजाम कितना बुरा होता है। हमारी सेना दुश्मनों का हर जवाब देने में सक्षम है।

tiranga yatra

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+