Maharajganj News: घर के अंदर दीवार में साधु ने रखा था हिरण का सींग, हुई गिरफ्तारी
Mahrajganj News: भारत- नेपाल सीमा से लगे महराजगंज जिले के गांव बरगदवां में एक साधु के घर एसएसबी,पुुलिस व वन विभाग की टीम ने छापा मारा। इस दौरान संयुक्त टीम ने साधु के घर की दीवार से सात हिरण के सींग व तीन किलो गांजा बरामद किया। आरोपी साधु को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गयी है।
मधवलिया वन रेंज क्षेत्र के वन क्षेत्राधिकारी अजित कुमार ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि बरगदवां गांव में एक साधु है। जिसके घर में सांभर प्रजाति के हिरण का सींग और गांजा रखा गया है। उक्त सूचना के बाद एसएसबी बरगदवा बीओपी और बरगदवां पुलिस को सूचना देते हुए साधु के घर पर संयुक्त रूप से मंगलवार दिन में 12 बजे के करीब छापा मारा गया।

इस दौरान घर के अंदर दीवार में चुनवाकर रखे गए सात सांभर प्रजाति के हिरण का सींग और तीन किलो गांजा बरामद किया गया। वही मौके से टीम ने साधु नर्बदा चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि अन्य आरोपी टीम को देख मौके से भागने में सफल रहे।












Click it and Unblock the Notifications