Maharajganj: आग में झुलसने से मां और दो साल की बेटी की मौत, पति व ससुर हिरासत में, जांच में जुटी पुलिस
महराजगंज के कोठीभार में मंगलवार को गर्भवती महिला व उसकी दो साल की बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलसने से मौत हो गयी।

Mahrajganj News: महराजगंज जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जो बेहद दर्दनाक है। जिले के कोठीभार थानाक्षेत्र में घर में लगी आग की चपेट में आने से गर्भवती महिला व उसकी दो साल की बेटी की मौत हो गयी। यह घटना मंगलवार दोपहर की है। घर से धुंआ उठता देख आस-पास के लोग भी आ गये थे। संदिग्ध परिस्थितियों में हुई इस घटना के मामले पुलिस ने ससुर व पति को हिरासत में ले लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, कोठीभार क्षेत्र के सबया गांव के बिचला टोले पर स्थित घर से मंगलवार दोपहर में धुंआ उठ रहा था। गांव के लोग घर के पास आ कारण जानने लगे। लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन पूरी तरह आग नहीं बुझ पाई। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गयी। दमकल की गाड़ियां भी पहुंच गयी। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक कमरे में गर्भवती महिला व दो साल की मासूम की मौत हो चुकी थी।
एएसपी आतिश कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला के पति व ससुर को हिरासम में लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है ताकि मौत के कारणों का पता चल सके। आग कैसे लगी। घर पर कौन मौजूद था, इन सभी कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications