Maharajganj : सोशल मीडिया पर पहले हुई दोस्ती,फिर प्यार,अब दो बच्चों की मां प्रेमी संग ऐसे हुई फरार

महराजगंज के निचलौल में एक महिला अपने दो बच्चों के साथ प्रेमी संग फरार हो गयी। हालांकि पुलिस ने सभी को बरामद कर लिया। महिला प्रेमी संग रहने की जिद पर है।

mrj

Mahrajganj News: महराजगंज जिले के निचलौल से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें दो बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ फरार हो गयी। पति ने पुलिस में इसकी शिकायत की तो पुलिस ने छानबीन शुरु कर दी। प्रेमी,दो बच्चों और उसकी मां को बरामद कर लिया गया है। महिला अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी है। महिला को उसके माता-पिता के साथ भेज दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, निचलौल क्षेत्र की रहने वाली एक महिला की दोस्ती सोशल मीडिया के माध्यम से यहीं के रहने वाले एक व्यापारी से हुई। व्यापारी की जूते-चप्पल की दुकान है। धीरे-धीरे दोनों में नजदीकी बढ़नी शुरु हुई और दोनों मिलना जुलना शुरु कर दिये। एक साल में ही दोनों ने एक साथ रहने का फैसला किया। पति के विरोध पर आए दिन उससे मारपीट होनी शुरु हो गयी। तीन जनवरी की शाम पत्नी दोनों बच्चों को साथ लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गई। पति ने बहुत खोजबीन की लेकिन महिला व बच्चे नहीं मिले। जिसकी शिकायत उसने पुलिस से की। पुलिस ने खोजबीन की और सभी को बरामद कर लिया। हालां कि महिला प्रेमी के साथ रहने की जिद पर है। उसे उसके माता-पिता के साथ भेज दिया गया है।

इंस्पेक्टर आंनद कुमार गुप्ता ने बताया कि महिला,बच्चों और प्रेमी सभी को बरामद कर लिया गया है। महिला को उसके पति के साथ जाने के लिए कहा गया लेकिन वह प्रेमी के साथ रहना चाहती है। महिला को समझाया गया और उसके माता-पिता के साथ भेज दिया गया।

Recommended Video

    शाहजहानपुर: कक्षा 12 की छात्रा प्रेमी संग फरार

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+