महराजगंंज: बीमार दरोगा ने छुट्टी के लिए किया आवेदन तो सीओ ने की अनिवार्य सेवानिवृत्ति की संस्तुति

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के निचलौल क्षेत्र से पुलिस विभाग से संबंधित एक ऐसी खबर सामने आयी है,जिसमें बीमार दरोगा द्वारा छुट्टी का आवेदन करने पर सीओ ने अनिवार्य सेवानिवृत्ति की संस्तुति कर दी है। यह मामला जब सोशल मीडि

महराजगंज,27 जुलाई: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के निचलौल क्षेत्र से पुलिस विभाग से संबंधित एक ऐसी खबर सामने आयी है,जिसमें बीमार दरोगा द्वारा छुट्टी का आवेदन करने पर सीओ ने अनिवार्य सेवानिवृत्ति की संस्तुति कर दी है। यह मामला जब सोशल मीडिया में वायरल हुआ तो एसपी डॉक्टर कौस्तुभ ने जांच के लिए टीम गठित की है।

police

जानकारी के मुताबिक,निचलौल क्षेत्र में तैनात सब इंस्पेक्टर ने अपनी बीमारी का हवाला देते हुए जुलाई को सीओ को प्रार्थना पत्र देकर अवकाश मांगा था। चिकित्सक ने उन्‍हें बेड रेस्ट की सलाह दी है। दारोगा ने चिकित्‍सक की सलाह का हवाला देते हुए खुद को कार्य करने में असमर्थ बताया था। जिसमें सीओ सुनील दत्त दुबे ने दारोगा के प्रार्थना पत्र पर अवकाश के साथ ही अनिवार्य सेवानिवृत्ति की भी संस्तुति कर दी। यह पत्र वायरल होने के बाद मामला गरमा गया। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एडिशनल एसपी को जांच का आदेश दे दिया है।

एसपी डॉक्टर कौस्तुभ ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल यह खबर भ्रामक है। इसके जांच के लिए एएसपी के नेतृत्व में टीम गठित की गयी है।मामले की छानबीन की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+