महराजगंज: 5 महीने की प्रेग्नेंट हो गई नाबालिग, तब खुला गैंगरेप का राज

महराजगंज: 5 महीने की प्रेग्नेंट हो गई नाबालिग, तब खुला गैंगरेप का राज

महराजगंज, 27 जुलाई: खबर उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले से है। यहां एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की पांच महीने की प्रेग्नेंट हो गई। इस बात का खुलासा उस वक्त हुआ, जब उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई तो परिजन उसे हॉस्पिटल ले गए। जहां डॉक्टर ने बताया कि उनकी बेटी गर्भ से है। यह बात सुनकर परिजनों के पैरों तले जमीन ही खिसक गई। बता दें, पीड़िता ने परिजनों को आप बीती बताते हुए रोने लगी।

Maharajganj News: Minor girl physical attack, five months pregnant

यह मामला महराजगंज जिले के थाना निचलौल का है। पीड़िता के पिता ने तहरीर देकर पुलिस को बताया कि उसकी 14 वर्षीय बेटी करीब पांच महीने पहले अकेले टहलने गई थी। इस दौरान चार युवकों ने उसकी बेटी का मुंह बंद कर सुनसान जगह लेकर चले गए, उसके बाद चारों ने उसके साथ बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता के पति ने बताया कि चारों आरोपी ने घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। जिससे उनकी बेटी डर गई और घटना के बारे उसने किसी को भी नहीं बताया।

अब पांच महीने बाद जब उसकी अचानक तबीयत बिगड़ी तो उसे हॉस्पिटल ले गए। पीड़िता के पिता ने बताया कि 'डॉक्टरों की जांच में पता चला कि उनकी बेटी के गर्भ में बच्चा है, उसके बाद बेटी ने आप बीती बताते हुए रोने लगी।' आरोप है कि इस मामले में बेटी को लेकर थाने पहुंच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, लेकिन उन्हें कई दिनों तक थाने का चक्कर लगाने के बाद भी न्याय नहीं मिला। लोकलज्जा के भय से पीड़ित ने मामले को छिपाए रखा, अब जब वो गर्भवती हो गई और परिजनों को मामले की जानकारी हुई तो न्याय के लिए थाने पहुंचे।

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही पीड़िता के पिता की तहरीर पर चार आरोपित बिट्टू यादव, संदीप चौरसिया, टीपू लोहार और कुंदन के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। आरोपियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+