Maharajganj News: एडिप शिविर से 17 सौ दिव्यांगों को हुआ फायदा, 12 दिसंबर तक उठा सकते हैं इस योजना का लाभ
Maharajganj News: दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण और कृत्रिम अंग उपलब्ध कराए जाने हेतु जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग और एलिम्को द्वारा एडिप परीक्षण शिविर का आयोजन विकास खंड लक्ष्मीपुर में किया गया।
जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी ने बताया कि आज लगभग 150 से अधिक दिव्यांग परीक्षण हेतु आए जिनमें 116 लाभार्थियों का परीक्षण कर उन्हें कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण वितरण हेतु चिन्हित कर लिया गया है और अबतक एडिप शिविर के माध्यम से 1724 दिव्यांगों को कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण हेतु चिन्हित किया गया है। शिविर का आयोजन ब्लॉक मुख्यालय पर किया गया। लाभार्थियों का परीक्षण दिव्यांग बोर्ड के चिकित्सकों द्वारा किया जा रहा है।

Maharajganj News: ससुराल में पत्नी को बुलाने गए दामाद का इस हाल में मिला शव, परिजनों के उड़े होश
जनपद में एडिप शिविर का आयोजन 12 दिसंबर तक चलेगा। 12 दिसंबर को अंतिम शिविर परतावल में आयोजित किया जाएगा। शिविर का उद्देश्य अधिकतम जरूरतमंद दिव्यांग लाभार्थियों को कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण के लाभ से संतृप्त करना है।
Maharajganj News: पराली से प्रोडक्ट की खास योजना से किसानों को मिलेगी राहत, प्रशासन ने की यह खास पहल
शिविर में बीडीओ लक्ष्मीपुर, एडीओ समाज कल्याण, दिलीप गुप्ता सहित दिव्यांग बोर्ड के सदस्य और एलिम्को की टीम मौजूद रही।
{document1}












Click it and Unblock the Notifications