Maharajganj News: शिकायतों और समस्याओं का होगा जल्द समाधान, डीएम ने दिए यह निर्देश

Maharajganj Latest News Uttar Pradesh: जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा तहसील फरेंदा में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जनशिकायतों की सुनवाई की गयी। जनशिकायतों की सुनवाई करते हुए जिलाधिकारी के समक्ष कुल 179 मामले आये, जिनमें उनके द्वारा मौके पर ही 24 मामलों का निस्तारण कर दिया गया। अवशेष जनशिकायतों को संबंधित अधिकारियों को प्रेषित करते हुए जिलाधिकारी ने त्वरित कार्यवाही करते हुए समयांतर्गत और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया।

प्राप्त शिकायतों/आवेदनों में 90 राजस्व विभाग, 30 पुलिस, 12 ग्राम्य विकास और शेष अन्य विभागों से संबंधित थे। 05 प्रकरणों में जिलाधिकारी महोदय ने राजस्व व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम गठित कर कार्यवाही का निर्देश दिया।जिलाधिकारी ने जिलास्तरीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्राप्त शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करें और निस्तारण आख्या को विभागाध्यक्ष व्यक्तिगत स्तर पर देखें, ताकि गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को सुनिश्चित किया जा सके।

MAHARAJGANJ

UP News: विधवा से विवाह करने वालों को आर्थिक सहायता देगी योगी सरकार, जानिए पूरी योजना
संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी महोदय ने फरियादियों की समस्या सुनने के साथ ही उनको मिलने वाली पेंशन, आयुष्मान कार्ड सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी ली। जिनको उक्त योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा था, उनके पात्रता की मौके पर जांच करवाते हुए आवेदन करवाने के लिए संबंधित विभाग को निर्देशित किया। फरियादी समस्या के निस्तारण के साथ-साथ योजनाओं का लाभ मिलने से प्रसन्न थे।

संपूर्ण समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा, जिला विकास अधिकारी करुणाकर अदीब, डीपीआरओ सुश्री श्रेया मिश्रा, एसडीएम श्री मुकेश सिंह सहित अन्य जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

ni
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+