Indo Nepal Border: भारत- नेपाल सीमा से सटे गांवों की सुरक्षा को लेकर DIG Gorakhpur ने उठाया बड़ा कदम
Indo Nepal Border DIG Gorakhpur Latest News Hindi Maharajganj Uttar Pradesh: गोरखपुर रेंज के डीआईजी आनंद राव कुलकर्णी इन दिनों सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने को लेकर काफी सक्रिय हैं। इसी क्रम में उन्होंने महराजगंज में भारत नेपाल सीमा की सुरक्षा का जायजा लिया। उन्होंने स्थानीय लोगों और अधिकारियों के साथ बैठक की और कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।
ग्राम प्रहरियों के साथ की बैठक
डीआईजी आनंद राव कुलकर्णी ने महराजगंज के ठूठीबारी में सीमा से लगे गांवों का हाल जाना। इन संवेदनशील गांवों की सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए डीआईजी ने ग्राम प्रहरियों से बात की।

गश्त व चौकसी बढ़ाने का दिया निर्देश
डीआईजी ने ग्राम प्रहरियों और स्थानीय लोगों से सीमावर्ती क्षेत्रों में गश्त व चौकसी बढ़ाने का निर्देश दिया।
पुलिस पूरी तरह सजग है
डीआईजी ने कहा कि सीमा पर किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को रोकने के लिए पुलिस पूरी तरह सजग है और स्थानीय स्तर पर खुफिया तंत्र को भी मजबूत किया जा रहा है।
नए रिक्रूट्स को मिलेंगी उच्च स्तरीय सुविधाएं
निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने पुलिस लाइन में निर्माणाधीन बैरकों का भी जायजा लिया, जो अगले माह से प्रशिक्षण प्राप्त करने आने वाले नव नियुक्त रिक्रूट पुलिसकर्मियों के लिए तैयार की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि नए रिक्रूट्स को प्रशिक्षण के दौरान उच्च स्तरीय सुविधाएं दी जाएंगी, जिससे वे बेहतर तरीके से सेवा के लिए तैयार हो सकें। उन्होंने साफ-सफाई, रहने की व्यवस्था, मेस की गुणवत्ता और प्रशिक्षण संसाधनों की उपलब्धता की विस्तार से जांच की और संतोष व्यक्त किया।












Click it and Unblock the Notifications