Indian Railway: दोहरीकरण कार्य के चलते कई ट्रेनों का शार्ट टर्मिनेशन और बदला मार्ग, देखें पूरी अपडेट
भारतीय रेल ने भटनी- सलेमपुर रेल खण्ड पर दोहरीकरण कार्य के चलते कई ट्रेनों का र्माग परिवर्तन किया है। यात्रा से पूर्व पूरी लिस्ट अवश्य देख लें।

Railway Update Gorakhpur: रेलवे ने पूर्वोत्तर रेलवे के भटनी-सलेमपुर खण्ड के मध्य दोहरीकरण कार्य के चलते कई ट्रेनों का शार्ट टर्मिनेशन व मार्ग परिवर्तन किया है। यात्रा से पूर्व पूरी लिस्ट जरुर देख लें।
शार्ट ओरिजिनेशन- शार्ट टर्मिनेशन - बरहज बाजार से 23 एवं 25 अप्रैल, 2023 को प्रस्थान करने वाली 05150 बरहज बाजार-भटनी अनारक्षित विशेष गाड़ी सलेमपुर में शार्ट टर्मिनेट होगी।
- भटनी से 23 एवं 25 अप्रैल, 2023 को प्रस्थान करने वाली 05151 भटनी-बरहज बाजार अनारक्षित विशेष गाड़ी सलेमपुर से चलायी जायेगी।
- बनारस से 20, 23 एवं 25 अप्रैल, 2023 को प्रस्थान करने वाली 01748 बनारस-भटनी अनारक्षित विशेष गाड़ी मऊ में में शार्ट टर्मिनेट होगी।
- भटनी से 23 एवं 25 अप्रैल, 2023 को प्रस्थान करने वाली 01747 भटनी-बनारस अनारक्षित एक्सप्रेस मऊ से चलायी जायेगी।
मार्ग परिवर्तन
- सीतामढ़ी से 23 एवं 25 अप्रैल, 2023 को प्रस्थान करने वाली 14005 सीतामढ़ी-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा-फेफना-मऊ के रास्ते चलायी जायेगी।
नियंत्रण
- अहमदाबाद से 22 अप्रैल, 2023 को प्रस्थान करने वाली 19489 अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस मार्ग में 180 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी।
- लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 22 अप्रैल, 2023 को प्रस्थान करने वाली 15017 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस मार्ग में 120 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी।
- लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 24 अप्रैल, 2023 को प्रस्थान करने वाली 15017 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस मार्ग में 90 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी।
Recommended Video

- गोरखपुर से 23 एवं 25 अप्रैल, 2023 को प्रस्थान करने वाली 15103 गोरखपुर-बनारस एक्सप्रेस मार्ग में 30 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी।
- बान्दा टर्मिनस से 24 अप्रैल, 2023 को प्रस्थान करने वाली 19091 बान्दा टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस 150 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी।
रि-शिड्यूलिंग
- गोरखपुर से 25 अप्रैल,2023 को प्रस्थान करने वाली 01028 गोरखपुर-दादर एक्सप्रेस गोरखपुर से 150 मिनट रि-शिड्यूल कर चलायी जायेगी।
- गोरखपुर से 25 अप्रैल, 2023 को प्रस्थान करने वाली 12166 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस गोरखपुर से 60 मिनट रि-शिड्यूल कर चलायी जायेगी।puni
- नौतनवा से 23 अप्रैल, 2023 को प्रस्थान करने वाली 18202 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस नौतनवा से 180 मिनट रि-शिड्यूल कर चलायी जायेगी।












Click it and Unblock the Notifications