UP: भारत- नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मादक पदार्थो की नहीं होगी तस्करी, प्रशासन ने उठाया यह खास कदम
Mahrajganj News: महराजगंज के जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में नार्को समन्वय सेंटर (एनकॉर्ड) की जिलास्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न हुई। इस बैठक में मादक पदार्थो की तस्करी पर रोक लगाने के लिए कई अहम फैसले लिए गये हैं।
डीएम ने आस-पास संचालित उन सभी संदिग्ध प्रतिष्ठानों के विरुद्ध संबंधित अधिकारियों को कठोर कार्यवाही करने का निर्देश दिया है जिन पर किसी प्रकार के तस्करी अथवा अवैध मादक पदार्थो की सम्मिलित होने की आशंका है। एसएसबी व पुलिस को तस्करी पर प्रभावी रोक हेतु संयुक्त गश्त लगाने के लिए कहा है।

डीएम ने जनपद में नशा मुक्ति केंद्र को अविलंब स्थापित करने हेतु निर्देशित किया, ताकि नशे के शिकार लोगों को सहायता दी जा सके। जिलाधिकारी महोदय ने आबकारी विभाग को अन्य विभागों के साथ समन्वय करते हुए नशे के विरुद्ध व्यापक जनजागरूकता अभियान स्कूलों व सीमावर्ती गांवों में चलाने का निर्देश दिया। बैठक में शराब की दुकानों के आस-पास गंदगी को लेकर जिलाधिकारी महोदय ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए जिला आबकारी अधिकारी को इन दुकानों पर साफ-सफाई सुनिश्चित करवाने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को समन्वय करते हुए मादक व नशीले पदार्थो की अवैध बिक्री व तस्करी पर पूर्ण नियंत्रण हेतु निर्देशित किया।
India- Nepal: वाहन लेकर भारत से नेपाल में कर रहे हैं प्रवेश तो जान लें यह जरूरी बातें
बैठक में अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा, जिला आबकारी अधिकारी जितेंद्र कुमार पांडेय, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेन्द्र प्रसाद, जिला कृषि अधिकारी वीरेंद्र कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।












Click it and Unblock the Notifications