India- Nepal: वाहन लेकर भारत से नेपाल में कर रहे हैं प्रवेश तो जान लें यह जरूरी बातें
Indo- Nepal New: नेपाल ने भारत से जाने वाले वाहनों पर एंट्री फीस बढ़ा दी है। यात्रा से पहले पूरी अपडेट यहां देख सकते हैं।

India Nepal News Mahrajganj: भारत से नेपाल यात्रा करने वाले लोगों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। नेपाल सरकार ने भारत से आने वाले वाहनों की एंट्री फीस बढ़ा दी है। इससे लोगों पर थोड़ा आर्थिक बोझ बढ़ेगा। दो पहिया, तीन पहिया या चार पहिया से अगर आप नेपाल में प्रवेश कर रहे हैं तो प्रवेश शुल्क देने के बाद ही आप जा सकेंगे। इस प्रवेश शुल्क में नेपाल सरकार ने बढ़ाेत्तरी की है।
जानकारी के मुताबिक, अगर आप दो पहिया वाहन से नेपाल में प्रवेश कर रहे हैं तो प्रवेश शुल्क 150 की जगह 200 रुपये देने होंगे। चार पहिया वाहनों पर अब 500 नेपाली करेंसी की जगह 600 रुपये लिए जाएंगे। इसके साथ ही मालवाहकों को 1700 रुपये शुल्क देने होंगे।
नेपाली बजट पास होने के बाद एक सप्ताह से ऐसे वाहनों को प्रवेश के लिए फ्री पास नहीं मिल रहा है। शुल्क बढ़ाने का यह प्रस्ताव बजट में होने के बाद से ही नेपाल से जुड़ी सभी सीमाओं पर लागू कर दिया गया है। इसके विपरीत भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने वाले नेपाली नंबरों के वाहनों को भारतीय क्षेत्र में प्रवेश के लिए कोई शुल्क नहीं देना पड़ता है।
नेपाल के त्रिवेणी कस्टम प्रमुख चंडी राज गेलाल ने बताया कि प्रवेश शुल्क में बढ़ोतरी की गयी है। लेकिन सीमावर्ती क्षेत्र के लोग नजदीकी इलाकों में दो- तीन घंटों के लिए जाएंगे तो उन्हें पूर्व की तरह सुविधा मिलेगी।
नेपाल जाने से पूर्व अपने पास भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त फोटोयुक्त पहचान पत्र अवश्य साथ रखें। इसके साथ ही नेपाल सीमा में किसी प्रकार का असलहा, कारतूस, विस्फोटक, नशीला पदार्थ आदि इस तरह का सामन ले जाना सख्त मना है।












Click it and Unblock the Notifications