Maharajganj News: पति ने पत्नी की डंडो से पीटकर की हत्या, सामने आई यह बात

Maharajgnj News: महराजगंज स्थित पनियरा थाना क्षेत्र के धंगरहवा टोले पर ससुराल आए पति ने अपनी पत्नी को डंडे से पीटकर मौत के घाट उतार दिया है। वहीं उसके प्रेमी को मारपीट कर घायल कर दिया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पनियरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

पनियरा थाना क्षेत्र के रहने वाले भिखारी ने अपनी पुत्री संगीता का विवाह मेरठ में अरविंद के साथ किया था। जहां से तीन महीने पहले संगीता अपने तीन मासूम बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई थी। प्रेमी के साथ संगीता अपने मायके चली गई और पति को भी फोन करके मयके में बुला लिया। जहां संगीता का पति तीन मासूम बच्चों को लेकर पहुंचा।

maharajganj

Maharajganj News: महराजगंज में इतने बढ़े पुरूष,महिला और थर्ड जेंडर मतदाता, देखें पूरी डिटेल
संगीता को समझाया कि जो हुआ उसे भूल जाओ, अब अपने बच्चों को लेकर मेरे साथ रहो। उसके प्रेमी को भी समझाया कि तुम यहां से अब चले जाओ, इसके बावजूद दोनों एक साथ रहने की जिद पर अड़े थे। इसके बाद अरविंद पत्नी संगीता को समझाने के लिए एक कमरे में चला गया। बताया जा रहा है कि अरविंद ने पहले समझते समय अपने गले में फांसी का फंदा डाल लिया।

इसके बाद संगीता उसकी बात को मान गई और ससुराल जाने के लिए तैयार हो गई। फांसी से उतरने के बाद संगीता फिर अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर उड़ गई। इसी बात को लेकर कहासुनी के दौरान अरविंद ने डंडे से पीटकर पत्नी संगीता को मौत के घाट उतार दिया ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+