Maharajgan: पत्नी से हुआ विवाद, नशे में धुत पति ने उतारा मौत के घाट
महराजगंज के घुघली क्षेत्र के मेदनीपुर गांव में पति ने शराब के नशे में रॉड से मारकर पत्नी की हत्या कर दी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Mahrajganj News: महराजगंज के घुघली क्षेत्र स्थित मेदनीपुर गांव में शुक्रवार रात पति ने अपनी पत्नी की रॉड से मारकर हत्या कर दी है। ग्रामीणों ने उसकी पत्नी को बचाने का प्रयास किया लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, घुघली थाना क्षेत्र अंतर्गत मेदनीपुर गांव का रहने वाला हेमंत गौड नशे का आदती था। वह अक्सर घर पर शराब पीकर आता था। इसके लिए उसकी पत्नी का उससे रोज विवाद होता था। रोज की तरह वह शुक्रवार को भी शराब के नशे में घर आया। किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद करना शुरु कर दिया। बात इतनी बढ़ गयी कि उसने पत्नी पर रॉड से हमला कर दिया और उसके सिर पर कई बार प्रहार किया। इससे पत्नी लहूलुहान हो गयी। आस- पास के लोग उसे लेकर अस्पताल गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
थानाध्यक्ष घुघली नीरज कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी होते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गयी। आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। आरोपी शराब पीने का आदती था जिससे पति- पत्नी में आए दिन विवाद हुआ करता था।












Click it and Unblock the Notifications