Maharajganj News: संदिग्ध परिस्थितियों में छत से गिरकर छात्र की मौत,पिता ने लगाया हत्या का आरोप

महराजगंज के सिसवा स्थित चोखराज तुलस्यान इंटर कॉलेज में 10वीं में पढ़ने वाले छात्र की संदिग्ध परिस्थियों में छत से गिरने से मौत हो गयी है। पिता ने हत्या का आरोप लगाया है।

siswa

Mahrajganj News: महराजगंज जिले के कोठीभार थानाक्षेत्र स्थित चोखराज तुलस्यान इंटर कॉलेज के 10वीं का छात्र गुरूवार देर रात संदिग्ध परिस्थियों में हॉस्टल की छत से नीचे गिर गया। इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाते समय उसकी मौत हो गयी। पिता ने पुलिस को तहरीर दी है जिसमें उन्होंने बेटे की हत्या किए जाने की बात कही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, कुशीनगर जिले के कुबेर स्थान थाना क्षेत्र स्थित कल्याण छापर गांव के रहने वाले छोटेलाल का बेटा महराजगंज के सिसवा स्थित चोखराज तुलस्यान में दसवीं का छात्र था। मकर संक्रांति के मौके पर अपने घर गया था। वहां से वह सोमवार को लौटा था। विवेक हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करता था। गुरुवार देर रात वह हॉस्टल की तिसरी मंजिल की छत से संदिग्ध परिस्थियों में गिर गया। पहले उसे सिसवा सीएचसी ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल और फिर वहां से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। रास्ते में जाते समय भटहट के पास उसकी मौत हो गयी।

पिता ने पुलिस को दी तहरीर में हत्या का आरोप लगाया है। पिता ने मामले की छानबीन कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।साथियों ने बताया कि वह घर से आने के बाद से ही बहुत कम बात करता था। क्षेत्राधिकारी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Recommended Video

    कोटा: कोचिंग नगरी में एक और छात्र ने की खुदकुशी, जाने पूरा मामला...


    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+