UP: प्रेमिका ने परिवार वालों के साथ मिल प्रेमी को दी ऐसी दर्दनाक मौत, पीएम रिपोर्ट देख उड़े सभी के होश
Maharajganj News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के श्यामदेउरवां क्षेत्र में हुई युवक की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। युवक को प्रेमिका और उसके परिजनों ने ही मारा था। पीएम रिपोर्ट में कई खुलासे हुए हैं। पुलिस ने प्रेमिका व उसके माता-पिता भाई सभी को गिरफ्तार कर लिया है।
क्या कहती है पीएम रिपोर्ट
मृत युवक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत का कारण चोट लगाना बताया गया है। उसके शरीर पर 13 से अधिक चोट के निशान मिले हैं। सर्वाधिक चोट उसके सिर पर आई है।

ऐसे दी दर्दनाक मौत
पुलिस ने इस मामले में प्रेमिका सहित उसके माता-पिता व भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इन्होंने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल करते हुए पूरी घटना बताई। कुछ दिन पहले लड़की के घरवालों ने उसे और इस युवक को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। उसी समय परिवार के लोगों ने युवक को मारने की योजना बना ली थी। इसके लिए माता-पिता व भाई ने पहले लड़की को मानसिक रुप से तैयार किया। जब लड़की तैयार हो गयी तब युवक को फोन कर घर बुलाया। घर बुलाने के बाद लड़की ने युवक को पानी पिलाया। इसी बीच लड़की की मां, उसके पिता और भाई सब कमरे में आ गये। लड़की अपने प्रेमी के सीने पर चढ़ गयी। भाई ने रॉड से सिर पर कई प्रहार किये। परिवार के लोगों ने रॉड व डंडे से लगभग आधे घंटे तक युवक की पिटाई की। जिससे उसकी मौत हो गयी।
श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि हत्या में शामिल प्रेमिका, उसकी मां, पिता और भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications