Maharajganj: सिरफिरे आशिक ने एकतरफा प्यार में की थी किशोरी की हत्या
घुघली क्षेत्र के बारीगांव में हुई युवती की गला रेतकर हत्या मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है।इस मामले में पूरी घटना का मंगलवार को पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कौस्तुभ ने पर्दाफाश किया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।आरोपी
महराजगंज,30अगस्त: घुघली क्षेत्र के बारीगांव में हुई युवती की गला रेतकर हत्या मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है।इस मामले में पूरी घटना का मंगलवार को पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कौस्तुभ ने पर्दाफाश किया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह युवती से एक तरफा प्यार करता था जिसका वह विरोध करती थी। इससे नाराज होकर उसने दोस्त के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि कुशीनगर के गजरा गांव निवासी अंजू सिंह अपने गांव से प्रतिदिन कम्प्यूटर सीखने इंदरपुर चौराहे पर जाती थी। इस दौरान पट्टीदारी के युवक अन्नू सिंह उर्फ अभिषेक सिंह ने उसे कई बार रास्ते में रोककर परेशान किया। हर बार छात्रा ने उसका कड़ा प्रतिरोध किया। 26 अगस्त को भी आरोपित ने मोटरसाइकिल से अपने दोस्त के साथ किशोरी का पीछा किया था। लेकिन उसके विरोध करने पर दोनों वापस लौट गए। इससे आक्रोशित अन्नू सिंह ने अपने मित्र कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ही मझीला गांव निवासी विवेक पांडेय के साथ मिलकर उसकी हत्या की योजना बनाई।
घटना के दिन 27 अगस्त की दोपहर 12.40 बजे जब अंजू कोचिंग सेंटर के लिए जा रही थी।इसी बीच घुघली थाना क्षेत्र के बारीगांव के बागीचे में दोनों ने उसे रोक लिया और गला रेत कर हत्या कर दी। पुलिस इस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी थी। इस दौरान सोमवार की देर शाम आरोपित अन्नू सिंह उर्फ अभिषेक सिंह व विवेक पांडेय को हरखी मोड़ से थानाध्यक्ष घुघली देवेंद्र सिंह व एसओजी प्रभारी स्वतंत्र कुमार सिंह ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने किशोरी की हत्या में शामिल होने का जुर्म स्वीकार कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications