Maharajganj: अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को इस तिथि को मिलेगा खाद्यान्न, देखें पूरी डिटेल
Maharajganj News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में आयुक्त, खाद्य तथा रसद विभाग, उत्तर प्रदेश के निर्देश पर अक्टूबर, माह के सापेक्ष आच्छादित अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को निःशुल्क वितरण 12 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक किया जाएगा।
जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया है उक्त निर्देशों के अनुपालन के दृष्टिगत माह अक्टूबर, 2023 में उचित दर विक्रेताओं द्वारा दिनांक 12 अक्टूबर से 23 अक्टूबरब तक राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अन्तर्गत अंत्योदय राशनकार्ड धारकों को प्रति कार्ड 14 किग्रा गेहूं और 21 किग्रा चावल का निःशुल्क वितरण किया जाएगा, जबकि पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को प्रति यूनिट 02 किग्रा गेहूं और 03 किग्रा चावल का वितरण निःशुल्क किया जाएगा।

उन्होंने कहा है कि उक्त वितरण दिवसों में उचित दर की दुकानें प्रातः 6:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक खुली रहेंगी। मोबाइल ओ0टी0पी0 वेरिफिकेशन से राशन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर होगी। उचित दर विक्रेताओं द्वारा वितरण के दौरान कोविड प्रोटोकाल का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जायेगा। राशनकार्डधारकों से भी अपील की जाती है कि वह उचित दर विक्रेता को सहयोग प्रदान कर कोविड प्रोटोकाल का अनुपालन करते हुए नियमानुसार आवश्यक वस्तुएं प्राप्त करें।












Click it and Unblock the Notifications