Maharajganj News: बेटी की हत्या की सुपारी देने वाला बाप ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे
महराजगंज जिले के पनियरा क्षेत्र स्थित रुदलापुर गांव से रिश्तों को शर्मशार करने वाली सच्चाई सामने आई है। एक पिता ही अपनी बेटी का कातिल बन गया और उसकी हत्या कर दी।जबकि पत्नी की जान लेने की कोशिश असफल रही।
महराजगंज,25अगस्त: महराजगंज जिले के पनियरा क्षेत्र स्थित रुदलापुर गांव से रिश्तों को शर्मशार करने वाली सच्चाई सामने आई है। एक पिता ही अपनी बेटी का कातिल बन गया और उसकी हत्या कर दी।जबकि पत्नी की जान लेने की कोशिश असफल रही।गंभीर रुप से घायल पत्नी ने जब पूरी घटना पुलिस को बताई तो सब हैरान रह गए।पारिवारिक विवाद के बाद दूसरी शादी किए पति ने ही अपनी पत्नी और बेटी के हत्या की साजिश रची थी। पुलिस ने गुरुवार को मामले में आरोपित पिता और उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कौस्तुभ ने इस घटना का पर्दाफाश किया।

एसपी डॉक्टर कौस्तुभ ने बताया कि पनियरा थाना क्षेत्र के रुदलापुर गांव निवासी राजेश मद्धेशिया ने बिहार जिले के छपरा दाउदपुर थाना क्षेत्र के जैतपुर कोठी निवासी आरोपित मंजीत महतों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था, लेकिन रिंकी देवी के बच जाने से इनका भांडाफोड़ हो गया। एसओजी टीम की मदद से पनियरा पुलिस ने गुरुवार को ही दोनों आरोपितों को करमहिया गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया है। इनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त दो चाकू, एक बाइक और तीन मोबाइल फोन की भी बरामदगी कर ली गई है।
आरोपित पति राजेश मद्धेशिया और पत्नी रिंकी के बीच लंबे समय से संबंध ठीक नहीं थे। दोनों से दो बच्चियों में सपना और काजल के अलावा एक बालक भी था, लेकिन बालक के होने के बाद से ही दोनों में खटास हो गई थी। पति पत्नी पर आए दिन शक करता था। इन्हीं सब बातों को लेकर दोनों में विवाद हुआ। इसके बाद वह अपने मायके चली गई और राजेश पर न्यायालय के माध्यम से खर्चे के लिए वाद दाखिल कर दिया। इधर पति राजेश ने बिना किसी को बताए गोरखपुर में एक महिला से मंदिर में शादी कर लिया और उसे लेकर वहीं रहने लगा।
पिछले दिनों बड़ी बेटी सपना की शादी के दौरान मां रिंकी देवी पुन: वापस रुदलापुर चली आई और यहीं रहने लगी। राजेश को लगा कि वह रुदलापुर गांव की संपत्ति पर अपना हक जमा रही है, जिसे बचाने के लिए उसको रास्ते से हटाना ही एक उपाय है। राजेश मद्धेशिया ने इस कार्य के लिए बिहार निवासी मंजीत को दो लाख रुपये में तैयार किया और उसे एडवांस के रूप में 80 हजार रुपये भी दे दिया।
योजना के अनुसार मंगलवार की रात में उसे मारना था। जिसके तहत रात में फोन कर उसे मिलने के लिए बुलाया और फिर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में जहां काजल की गला रेतकर हत्या कर दी गई, वहीं पत्नी रिंकी किसी तरह से मौके से भागकर गांव में पहुंच गई जिस पर शोर मचाने पर दोनों आरोपित भाग निकले।
पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कौस्तुभ ने हत्या के पर्दाफाश में शामिल टीम को पुरुस्कार देने की घोेषणा की है। इसमें पनियरा थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह, एसओजी प्रभारी स्वतंत्र कुमार सिंह, मुजुरी चौकी प्रभारी अरुण कुमार सिंह, मनोज यादव, आलोक पांडेय, सोनू यादव शामिल रहे।
-
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक












Click it and Unblock the Notifications