महराजगंज: छात्राओं से छेड़खानी का वीडियो वायरल, जेल भेजे गए चारों शोहदे

महराजगंज। यूपी में महराजगंज जिले में स्कूली छात्राओं के साथ छेड़खानी का एक वीडियो वायरल हुआ है। 29 सेकेंड की इस वीडियो में कुछ मनचले लड़के छात्राओं को रास्ते में रोक कर उनके साथ छेड़खानी करते नजर आ रहे हैं। छात्राएं दुपट्टे से अपना चेहरा छिपा रही हैं, लेकिन शोहदे जबरन वीडियो बनाते नजर आ रहे हैं।

आरोपियों को भेजा गया जेल

आरोपियों को भेजा गया जेल

आरोप है कि शोहदे इसके पहले भी इस तरह की हरकतें कर रहे थे, लेकिन इस बार वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। फिलहाल, इस पूरे मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया है।

नहीं काम आ रहा एंटी रोमियो स्‍क्‍वॉयड

नहीं काम आ रहा एंटी रोमियो स्‍क्‍वॉयड

योगी सरकार ने महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने के लिए एंटी रोमियो स्क्‍वॉयड का गठन किया था। पुलिस भी बालिका सुरक्षा अभियान के तहत स्कूल कॉलेजों में जाकर महिलाओं और बच्चियों को जागरुक कर रही है, लेकिन महराजगंज में इसका असर नहीं दिख रहा है। आए दिन छेड़खानी की घटना सामने आती हैं।

छेड़खानी का वीडियो वायरल

छेड़खानी का वीडियो वायरल

ताजा मामला निचलौल थाना क्षेत्र का है, जहां पढ़ने जा रही छात्राओं से कुछ मनचले लड़के छेड़खानी करते है और इस छेड़खानी के वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर देते है। जानकारी जब बच्चियों के परिजनों को हुई तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस में दी। पुलिस ने वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए आरोपी चारों लड़कों के खिलाफ गंभीर धाराओ में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+