Mahrajganj: आयुष्मान भारत के गोल्डन कार्ड निर्माण की धीमी गति पर डीएम के दिखे सख्त तेवर, दिए यह निर्देश

Maharajganj News: महराजगंज के जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने जनपद में संचालित विकास कार्यों की समीक्षा गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में की। इस दौरान डीएम ने गोल्डन कार्ड की निर्माण की धीमी गति पर नाराजगी व्यक्त की। इसके साथ ही कई आवश्यक निर्देश दिए हैं।

समीक्षा के शुरुआत में जिलाधिकारी ने सभी विभागों से विद्युत बकाया के भुगतान का निर्देश दिया। उन्होंने कृषि विभाग की समीक्षा में ई-केवाईसी, आधार सीडिंग और एनपीसीआई सत्यापन की जानकारी ली। उपनिदेशक कृषि ने बताया कि जनपद के 352807 किसानों का ई-केवाईसी कराया जा चुका है, 414248 किसानों की आधार सीडिंग और लगभग 4.30 लाख किसानों का एनपीसीआई सत्यापन किया जा चुका है। जिलाधिकारी द्वारा जनपद में संदिग्ध खातों को चिन्हित करने के विषय मे पूछने पर उपनिदेशक कृषि ने बताया कि अबतक लगभग 600 से अधिक संदिग्ध खातों को चिन्हित किया गया है। इसपर जिलाधिकारी ने संदिग्ध खातों के संदर्भ में आख्या प्रस्तुत करने का निर्देश दिया, ताकि उनकी जाँच कर विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।

maharajganj

फसल बीमा के विषय मे जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जनपद में कुल 34320 किसानों का फसल बीमा हेतु पंजीकरण कराया जा चुका है। जिलाधिकारी ने इसे न्यूनतम 50 हजार करने का निर्देश दिया। इसके लिए उन्होंने व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने और सहकारिता सहित अन्य संबंधित विभागों से सहयोग प्राप्त करने का निर्देश दिया। उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में शत-प्रतिशत किसानों के फसल बीमा करने के लिए कहा।

गोल्डन कार्ड निर्माण में अपेक्षित प्रगति न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने सभी आशाओं के आईडी बनवाने और प्रत्येक आशा के लिए न्यूनतम एक गोल्डन कार्ड प्रतिदिन और बीसीपीएम के लिए 7500 कार्ड का लक्ष्य निर्धारित करते हुए गोल्डेन कार्ड निर्माण में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने लक्ष्य न प्राप्त करने वाली आशाओं व बीसीपीएम के विरुद्ध कार्यवाही का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने एम्बुलेंस सेवाओं में कॉल विवरण लेकर जिन मामलों में 'एम्बुलेंस की आवश्यकत नहीं' रिपोर्ट दर्ज की गई है, उनकी क्रॉस चेकिंग का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने 19 बिंदु पर कायाकल्प योजना के तहत खराब प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के विरुद्ध कार्यवाही का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को लोगों को आधार सीडिंग के प्रति संवेदित करने का निर्देश दिया और कोटेदारों व पंचायत सहायकों के माध्यम से लाभार्थियों के आधार सीडिंग का निर्देश दिया।

बैठक में अनुपस्थित रहने पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी का वेतन बाधित जिलाधिकारी द्वारा बाधित किया गया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार राय, डीएसटीओ अजय कुमार श्रीवास्तव, डीपीओ दुर्गेश कुमार, जिला कृषि अधिकारी वीरेंद्र कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+