UP Nagar Nikay Chunav: नगर निकाय चुनाव को लेकर महराजगंज जिलाधिकारी ने दिए यह खास निर्देश

उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद महराजगंज के जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने अधिकारियों को कई खास निर्देश दिए हैं।

dm

Mahrajganj News: उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गयी है। इसके उपरांत महराजगंज के जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने स्थानीय निकाय चुनावों को शुचितापूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने हेतु आरओ- एआरओ के साथ बुद्धा सभागार में सोमवार को बैठक की।

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी आरओ- एआरओ गंभीरता से आरओ-हैंडबुक का अध्ययन कर लें और निर्देशों को पढ़ लें। नामांकन प्रक्रिया सावधानीपूर्ण तरीके से सम्पन्न करायें। सभी प्रपत्रों की जांच चेकलिस्ट के अनुसार करें और उचित कारणों के आधार पर नामांकन रद्द करें। बूथों का निरीक्षण सभी आरओ कर लें और सुनिश्चित करें कि बूथ पर सभी जरूरी व्यवस्थाएं उपलब्ध हों। कार्मिकों के प्रशिक्षण में आरओ स्वयं उपस्थित रहें।

जिलाधिकारी ने कहा कि अधिसूचना के उपरांत प्रचार सामग्रियों को हटवा दें और सरकारी भवनों को खराब करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही संबंधित अधिकारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को शुचितापूर्ण व पारदर्शी तरीके से सुनिश्चित करें और मतदान व मतगणना प्रक्रिया के दौरान राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पूरी तरह अनुपालन सुनिश्चित करें, ताकि किसी प्रकार के अवांछनीय स्थिति से बचा जा सके।

इससे पूर्व अपर जिलाधिकारी डॉक्टर पंकज कुमार वर्मा ने सभी आरओ- एआरओ को चुनाव की समय सारणी से अवगत कराते हुए, उनके पदीय दायित्वों के बारे में बताया। सभी आरओ- एआरओ को स्ट्रांग रूम, पोलिंग पार्टी रवानगी, मतगणना और नामांकन स्थलों की जानकारी देते हुए, इस संदर्भ में उनके जिम्मेदारियों से अवगत कराया और कहा कि सभी लोग चुनाव प्रक्रिया के दौरान अपनी भूमिका का निर्वहन जिम्मेदारी के साथ करें।
नगर निकाय चुनाव के संदर्भ में नाम निर्देशन पत्रों के क्रय व जमा करने की समय सीमा 11 अप्रैल से 17 अप्रैल तक है। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 18 अप्रैल को की जाएगी। अभ्यर्थन वापसी 20 अप्रैल को होगा और प्रतीक आवंटन 21 अप्रैल को किया जाएगा। मतदान 04 मई को जबकि मतगणना 13 मई को किया जाएगा।

Recommended Video

    गोरखपुर: नगर निकाय चुनाव की अंतिम सूची जारी, जाने मुख्यमंत्री के जनपद में कब होगा मतदान

    बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार, डीडीओ राकेश कुमार पांडेय, सभी तहसीलों के उपजिलाधिकारी, सभी निकायों के ईओ सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+