विकास कार्य अधूरे होने पर होगी यह कार्रवाई, डीएम ने दिए निर्देश
Maharajganj News: जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में 26 जनवरी 2024 तक चलने वाले विकसित भारत संकल्प यात्रा व विकास कार्यों में प्रगति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में विकास से सम्बन्धित अधिकारियों के साथ की गयी।
बैठक में विकसित भारत संकल्प यात्रा को सुगम एवं सुचारू रूप से चलायें जाने व विकास कार्यों को आम जन मानस तक पहुंचाने हेतु नियुक्त नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि ग्राम पंचायत स्तर पर सभी पात्र ब्यक्तिओं को शासन द्वारा दिए जाने वाले सुविधाएं उपलब्ध कराई जाये।

विकास कार्यों में अधूरे पड़े कार्यो को यथा शीघ्र पूरा करायी जाय। उन्होंने सभी अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि जिन विभागों की प्रगति सन्तोष जनक नही है वह अपने कार्यो में प्रगति लाये। जिलाधिकारी द्वारा विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट 15दिनों में मुख्य विकास अधिकारी को उपलब्ध करायेंगे,ऐसा न होने पर वेतन वाधित करने हेतु निर्देश जारी होगे।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सन्तोष कुमार राय, मुख्य चिकित्साधिकारी डा नीना वर्मा,डी एस टी ओ अजय कुमार श्रीवास्तव,डी सी मनरेगा, उपायुक्त जिला उद्योग,डी डी एजी, जल निगम अधिशासी अभियंता सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।












Click it and Unblock the Notifications